Dumka News: विधि-विधान के साथ हुई मंदिरों व पूजा पंड़ालों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: दुमका में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा हुई। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने भोग अर्पित कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। बाजारों में खरीदारी बढ़ी और पूजा पंडालों का निर्माण जारी है। मसलिया बाजार के दुर्गा मंदिर में करीब 200 साल पुरानी पूजा की तैयारियां चल रही हैं।

Dumka News: विधि-विधान के साथ हुई मंदिरों व पूजा पंड़ालों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को दुमका शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पगला बाबा मंदिर, कुम्हारपाड़ा दुर्गा मंदिर, दुर्गा स्थान, धर्मस्थान और बड़ा बांध पूजा पंडाल में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की आराधना कराई। भक्तों ने मां को शक्कर, पंचामृत और फल का भोग अर्पित किया। पंडितों के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को प्राप्त किया था। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली। इनके एक हाथ में जप की माला और दूसरे हाथ में कमंडलु है। इनकी पूजा से तप, त्याग, संयम और सदाचार की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। दूसरे दिन भी शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ और आरती के साथ जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर मां ब्रह्मचारिणी से परिवार में सुख-शांति की कामना की। इधर बासुकीनाथ सहित आसपास के दुर्गा मंदिरों में भी दूसरे दिन की पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई।

बाजारों में बढ़ी नवरात्र की रौनक

बाजार में बढ़ी रौनक, बन रहे भव्य पंडाल : नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। नीचे बाजार, टीन बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक सहित कपड़ा और रेडिमेड की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। ब्रांडेड कपड़ों के नए कलेक्शन के साथ-साथ महिलाएं पूजा के लिए साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। कॉस्मेटिक और चूड़ी की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ लगी है। वहीं कई स्थानों पर मां की प्रतिमा बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। कई पूजा समितियों की ओर से भव्य व आकर्षक पंड़ाल का भी निर्माण कराया जा रहा है।

मसलिया में 200 साल पुरानी पूजा परंपरा

ब्रिटिश काल से मसलिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में हो रही मां की पूजा

मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मंदिर के रंग-रोगन और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पंडाल निर्माण अंतिम चरण में है। पार्किंग और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। यह पूजा करीब 200 साल पुरानी है। शुरुआत ब्रिटिश काल में गंगाराम दास ने की थी। बताया जाता है कि निःसंतान गंगाराम ने संतान प्राप्ति और साले की कालापानी सजा से मुक्ति के लिए मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने मिट्टी के घर में घट पूजा शुरू की। बाद में आर्थिक तंगी से उन्होंने बांग्ला वर्ष 1275 में पूजा की जिम्मेदारी नंदी परिवार के कुचिल नंदी को सौंप दी। बांग्ला 1325 में ग्रामीणों की सोलह आना बैठक में प्रतिमा व सजावट का खर्च चंदे से करने का निर्णय हुआ, जबकि मुख्य पूजा नंदी परिवार करेगा। बांग्ला 1334 में भव्य मंदिर बना। आज भी नंदी वंशज चार दिन की पूजा का खर्च वहन करते हैं। इस वर्ष बजट करीब तीन लाख है। लाइटिंग व बंगला ढाक बंगाल से आएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦दुमका में नवरात्र के दूसरे दिन किस देवी की पूजा की गई?−
दुमका के मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka News: विधि-विधान के साथ हुई मंदिरों व पूजा पंड़ालों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना