बिना किसी हिचक के अपनी बातों को कमीशन के सामने रखें : विजया रहाटकर

Mar 15, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

-समाहरणालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की 24 मामलों की सुनवाई बिना किसी हिचक के अपनी बातों को कमीशन के सामने

बिना किसी हिचक के अपनी बातों को कमीशन के सामने रखें : विजया रहाटकर

दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की। जन सुनवाई शुरू करने के पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि यह महिलाओं को न्याय दिलाने में बड़ा कदम हो सकता है। जनसुनवाई के दौरान बिना डरे अपनी बातों को सामने रखें, निश्चित रूप से न्याय दिलाई जाएगी। कहा हम स्वंय चलकर आपके जिला में आए हैं। बिना किसी हिचक के अपनी बातों को कमीशन के सामने रखें। आज की जनसुनवाई की सबसे खुबसूरती यह है कि हमारे साथ पूरा प्रशासन यहां आए हुए हैं।

सभी विभाग के संबंधित अधिकारी व हमारी पूरी व्यवस्था यहां हैं। पूरी व्यवस्था आपके लिए है, आपकी सुरक्षा व सम्मान के लिए यहां पर है और इस व्यवस्था का आप खुलकर लाभ उठाएं।कहा कि 9 से 14 मार्च तक देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जनसुनवाई करने का निर्णय लिया है। देश के 25 राज्यों के 500 जिलों में 15 हजार मामलों की जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जन सुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित कुल 24 विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई l राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना, उन्हें अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का मंच उपलब्ध कराना तथा जमीनी स्तर पर न्याय तक उनकी पहुंच को सशक्त बनाना है। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।फोटो-14दुमका-206,207, कैप्सन-राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार महिला जनसुनवाई करती अध्यक्ष व अन्य--दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जनसुनवाई कार्रक्रम के बाद संताल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दुमका परिसदन सभागार में बैठक की। बैठक के दौरान महिलाओं के कल्याण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई तथा महिला सुरक्षा, शिकायत निवारण तंत्र की मजबूती एवं समन्वित प्रशासनिक कार्रवाई सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।फोटो-14दुमका-208 कैप्सन-शनिवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक करती राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।