राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई गई शपथ

Jan 23, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई गई शपथराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई गई शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई गई शपथ

दुमका। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को समाहरणालय सभागार दुमका में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने जिले के वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। मतदाता दिवस प्रत्येक भारतीय नागरिक को उसके लोकतांत्रिक कर्तव्यों एवं अधिकारों की याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मतदान न केवल अधिकार है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाया जा सकता है।

मतदाता शपथ के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे भारत के नागरिक के रूप में लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन प्रक्रियाओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित थे। फोटो-22दुमका-62,कैप्सन-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाते डीडीसी व अन्य मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ गोपीकांदर। प्रतिनिधि प्रखंड विकास कार्यालय गोपीकांदर के परिसर में गुरुवार को मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी के नेतृत्व में प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी तथा ग्राम प्रधान मांझी संगठन के लोग शामिल हुए। सभी ने एक साथ शपथ लेते हुए बताया कि मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो। सभी को भयमुक्त वातावरण एवं बिना भेद्भाव का होना चाहिए। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, बीपीओ मनरेगा प्रणव सिंह, सहायक अभियंता सलीम मरांडी, कनीय अभियंता मनोज टुडू, पंचायत सचिव रोबिन हेंब्रम, रोजगार सेवक सनातन हांसदा सहित सभी कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।