राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,263 वादों का हुआ निष्पादन
-राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान गठित पांच बेंचों में कुल 31 करोड़ 49 लाख 54 हजार 313 रुपए का हुआ समझौता राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,263 वादों का हुआ निष्पादन

दुमका व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झालसा रांची तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि के निर्देश पर किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के सचिव विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल पांच बेंचों का गठन किया गया। जिसमें बेंच नंबर 1 से प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय दुमका योगेश्वर मनी, दुमका के अधिवक्ता राजेंद्र कुमार तथा संगीता कुमारी उपस्थित हुए। बेंच नंबर दो से जिला न्यायाधीश प्रथम दुमका प्रकाश झा, अधिवक्ता ओमियों कुमार मांझी तथा कुमार प्रभात उपस्थित हुए। बेंच नंबर तीन से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दुमका अनूप तिर्की, कार्यपालक दंडाधिकारी दुमका विनीत कुमार तथा अधिवक्ता दुमका सूर्य प्रकाश उपस्थित हुए।
बेंच चार और पांच की जानकारी
वहीं बेंच नंबर चार से अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी दुमका मोहित चौधरी, अधिवक्ता विक्रमादित्य पांडे तथा धर्मवीर मिश्रा उपस्थित हुए। जबकि बेंच नंबर पांच से जिला उपभोक्ता फोरम दुमका के सदस्य नीलमणि मराण्डी, अधिवक्ता प्रेमजीत लाल तथा राधे मंत्री उपस्थित हुए। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे मुख्य रूप से परिवारिक वाद, दुर्घटना वाद, लैंड एक्विजिशन, एम ए सी टी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, बैंक रिकवरी, लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट, क्रिमिनल केस, माइनिंग केस, प्री लिटिगेशन मैटर, पुलिस एक्ट, माइनर एक्ट, एक्सक्यूटिव केस, सर्टिफिकेट केसेस, कंज्यूमर फोरम केसेस आदि शामिल है। इस प्रकार कुल पांच बेंचों से 13,263 वादों का समझौते के आधार पर निष्पादन करते हुए कुल 31,49,54,313 रुपए की राशि का समझौता किया गया। वहीं लोक अदालत में पहुंचे हुए विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों के लिए विधिक जागरूकता हेतु एक स्टॉल भी लगाया गया एवं कानूनी पुस्तकों तथा पंपलेट का भी वितरण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान
फोटो संख्या-03 व 04-राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान गठित बेंचों में समझौता को पहुंचे लोग


