ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाजलापूर्ति पर खर्च करेगी नगर परिषद

जलापूर्ति पर खर्च करेगी नगर परिषद

नगर परिषद् बोर्ड की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष श्वेता झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 8 प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि हिजला जलापूर्ति योजना के जीर्णोद्धार के खर्च का...

जलापूर्ति पर  खर्च करेगी नगर परिषद
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 29 Jun 2018 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर परिषद् बोर्ड की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष श्वेता झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 8 प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि हिजला जलापूर्ति योजना के जीर्णोद्धार के खर्च का वहन नगर परिषद करेगी। हिजला जलापूर्ति योजना को चालू करने के लिए डीपीआर तैयार किया जाएगा। डीपीआर पीएचडी से बनवाया जाएगा।

हिजला जलापूर्ति योजना को चालू करने में जो भी खर्च आएगा,वह नगर परिषद् की ओर से भुगतान किया जाएगा। संविदा के आधार पर सेवानिवृत कर्मचारी सुरेश मिश्र को नगर परिषद् में रखा गया है। सेवानिवृत कर्मचारी सुरेश मिश्र को संविदा के आधार पर रखने पर उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल सहित 5 वार्ड पार्षद ने विरोध किया। उपाध्यक्ष ने विरोध जताते हुए कहा कि 65 साल से अधिक उम्र वाले सेवानिवृत कर्मी से काम लेना नियम विरुद्ध है।

उन्होंने नगर विकास विभाग,डीसी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजने का निर्णय लिया है। इधर,नगर परिषद् की अध्यक्ष श्वेता झा ने कहा कि नगर पालिका एक्ट में वर्णित है कि सेवानिवृत कर्मचारियों को संविदा के आधार पर काम लिया जा सकता है।

संविदा के आधार पर सेवानिवृत कर्मियों को रखने के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। नगर पालिका एक्ट के तहत सेवानिवृत कर्मी को संविदा पर रखा गया है। अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड पार्षद की ओर से दिए गए विकास की योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रोग्राम इम्प्लीटेशन यूनिट के अवधि विस्तार पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बड़ा बांध तालाब में मूर्ति विसर्जन के लिए प्लेट फार्म एवं पूजन सामग्री विसर्जन के लिए नप के पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है।

दैनिक मजदूरी पर मजदूरों की नियुक्त करने के लिए नियमानुसार रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल,कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र के अलावे अधिकांश वार्ड पार्षद मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें