भारत-फिलीपींस के संबंधों को और सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे : सांसद

Apr 04, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

-सांसद नलिन सोरेन को भारत-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष भारत-फिलीपींस के संबंधों को और सुदृढ़ बनाने में सक्र

भारत-फिलीपींस के संबंधों को और सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे : सांसद

काठीकुंड, प्रतिनिधि।दुमका सांसद नलिन सोरेन को भारत-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद नलिन सोरेन को भारत-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह का सदस्य मनोनित किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे लोकसभा क्षेत्र सहित संताल परगना के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे सदैव झारखंड, संताल परगना एवं आम जनता की आवाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। सांसद नलिन सोरेन ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि वे भारत-फिलीपींस के संबंधों को और सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह, विश्वास और समर्थन मिला है, वहीं उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी के बल पर वे जनसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।फोटो संख्या-15-सांसद नलिन सोरेन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।