नूनबिल चेकडैम में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दलाही, प्रतिनिधि। नूनबिल चेकडैम में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस नूनबिल चेकडैम में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस नूनब

नूनबिल चेकडैम में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही स्थित नूनबिल नदी के चेकडैम में सोमवार को एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने चेकडैम के गहरे पानी में शव मिलने की खबर तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल मसलिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालवाया। मौके से पुलिस ने एक पैंट, दो अवैध लॉटरी टिकट, कुछ नगद रुपये, अंडरवियर और चप्पल बरामद किए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत नहाने के दौरान डूबने से हुई होगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मृतक स्थानीय नहीं, बल्कि बाहर से आया कोई मजदूर हो सकता है।

शव की पहचान

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी जा रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस संबंध डीएसपी इकुड डुंगडुंग से बात करने पर उन्होंने बताया कि प् प्रथम दृष्टि में नहाने के क्रम डूब कर मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि किन कारणों से मौत हुई है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा।

सामान्य प्रश्न

नूनबिल नदी के चेकडैम में शव कब मिला?
शव सोमवार को मिला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।