
तालझारी के सकरी गांव के पास मिले युवक के शव की हुई पहचान
हिन्दुस्तान फॉलोअप : तालझारी के सकरी गांव के पास मिले युवक के शव की हुई पहचान तालझारी के सकरी गांव के पास मिले युवक के शव की हुई पहचान तालझारी के सकरी
दुमका/जरमुंडी, प्रतिनिधि। तालझारी थाना क्षेत्र के सकरी गांव के पास से बरामद युवक के शव की शिनाख्त बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना अन्तर्गत जरुवाडीह निवासी विकास यादव के रूप में हुई। युवक के मामा बीरबल यादव ने जमीन विवाद में अपने गोतिया पर ही गोली से मारकर हत्या कर उसके शव को सुनसान जगह पर फेंक देने की आशंका जताई है। इस मामले में जयपुर थाना की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामा का कहना है कि भांजा विकास यादव 14 दिसंबर से लापता था। उसकी बाइक बरामद हो चुकी है। बाइक को घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया था।
खेत के पास बाइक लावारिस अवस्था में पड़ी मिली थी। परिजनों को युवक के अपहरण करने की आशंका हुई और परिवार वाले सीधे जयपुर थाना पहुंचकर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामा ने बताया कि भांजा कोलकाता में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। जयपुर थाना के बगल में ही जरुवाडीह गांव है। उक्त गांव में गोतिया से अक्सर जमीन को लेकर विवाद हुआ करता था। जमीन विवाद में गोतिया के लोग जान से मारने की धमकी दिया करते थे। मामा ने बताया कि भांजे के शव तालझारी थाना क्षेत्र से बरामद होने की जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली। जयपुर थाना की पुलिस ने भांजे की तस्वीर को आसपास के थाने को भेजा था। 15 दिसंबर को तालझारी थाना की पुलिस से पता चला कि एक शव सड़क के किनारे से बरामद किया गया है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। तालझारी थाना की पुलिस ने जयपुर थाना की पुलिस को मृतक की तस्वीर को भेजा। तस्वीर देखते ही शव की पहचान परिजनों ने अपने भांजे के रूप में किया। इस मामले में तालझारी थाना में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजन दुमका के पीजेएमसीएच पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को लेकर अपने घर चले गए। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी नहीं हुई थी। मृतक की पहचान विकास यादव (24 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक बिहार के बांका जिला अंतर्गत जयपुर थाना के जरूवाडीह गांव निवासी अरूण यादव का पुत्र था। 14 दिसंबर की शाम विकास यादव बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो युवक के परिजनों ने जयपुर थाना में अज्ञात अपराधियों पर विकास के अपहरण को लेकर शिकायत की थी। पुलिस इस मामले में गहन छानबीन कर रही है। अजीत कुमार यादव थाना प्रभारी तालझारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




