Dumka News: जरमुंडी विधायक सहित नौ लोगों पर हत्या की प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर सहित नौ लोगों पर उनके रसोइया सोनू राउत की हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच जारी है, मृतक के पिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। विधायक फिलहाल स्वास्थ्य जांच के लिए बाहर हैं।

Dumka News: जरमुंडी विधायक सहित नौ लोगों पर हत्या की प्राथमिकी

Dumka News: हंसडीहा/नोनीहाट प्रतिनिधि। जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर सहित नौ लोगों पर उनके रसोइया सोनू राउत की हत्या का आरोप लगाया गया। मृतक के चाचा सुनील राउत के आवेदन पर हंसडीहा थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुत्र की मौत से आहत मृतक के पिता अनिल राउत द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने की भी सूचना है, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट स्थित विधायक आवास के समीप जिला परिषद डाक बंगला परिसर के एक क्वार्टर में सोमवार शाम सोनू राउत का शव पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था। मृतक की पहचान देवघर जिले के सारठ प्रखंड निवासी सोनू राउत (पिता-अनिल राउत) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह पिछले करीब चार माह से विधायक आवास में रसोइया के रूप में कार्यरत था। मनसा पूजा के बाद वह दो दिन पूर्व ही अपने घर से वापस ड्यूटी पर लौटा था। घटना की सूचना मिलने पर हंसडीहा, जामा, सरैयाहाट और रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जरमुंडी एसडीपीओ नवल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सारवां थाना क्षेत्र की डहुआ पंचायत के मुखिया दिवाकर कुमार तथा परिजनों की मौजूदगी में सोमवार को वीडियोग्राफी कराते हुए शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल कराने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने विधायक देवेंद्र कुंवर, उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि सोनू की हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। वहीं जानकारी के अनुसार विधायक देवेंद्र कुंवर फिलहाल स्वास्थ्य जांच के लिए दुर्गापुर गए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल को बारीकी से समझने का प्रयास किया। मौके पर कई लोगों से भी एसपी ने पूछताछ की। पुलिस पदाधिकारियों को इसे लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। वहीं फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। इस दौरान घटना से जुड़ी हर संभावित साक्ष्य का टीम की ओर से संकल्न किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोनू राउत की हत्या का आरोप किस पर लगाया गया है?
बिजली विधायक देवेंद्र कुंवर सहित नौ लोगों पर सोनू राउत की हत्या का आरोप लगाया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka News: जरमुंडी विधायक सहित नौ लोगों पर हत्या की प्राथमिकी