नगर निकाय चुनाव को लेकर लगा आर्दश आचार संहिता, 23 फरवरी को होगा मतदान

Jan 28, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

-समाहरणालय सभागार में नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने दी जानकारीनगर निकाय चुनाव को लेकर लगा आर्दश आचार संह

नगर निकाय चुनाव को लेकर लगा आर्दश आचार संहिता, 23 फरवरी को होगा मतदान

नगर निकाय चुनाव को लेकर लगा आर्दश आचार संहिता, 23 फरवरी को होगा मतदान -समाहरणालय सभागार में नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने दी जानकारी दुमका, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव की तिथि को लेकर लगाए जा रहे सभी कयासों पर अब विराम लग लगया है। मंगलवार को आर्दश अचार संहिता लागू कर दी गई है। 23 फवरी को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान की तिथि घोषित कर दी गई है, जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी। उपरोक्त जानकारी समाहरणालय सभागार में नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जानकारी दी है।

प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड द्वारा जारी नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही 27.01.2026 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है जानकारी देते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन दिनांक 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05 फरवरी 2026, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 06 फरवरी 2026 तथा निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उपायुक्त ने ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान 23 फरवरी 2026 को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगी। गैर-दलीय आधार पर कराया जाएगा चुनाव उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि जिला अंतर्गत दुमका नगर परिषद एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत के निर्वाचन की घोषणा की गई है। दुमका नगर परिषद के 21 वार्ड एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत के 12 वार्ड तथा दोनों निकायों के अध्यक्ष पद का प्रत्यक्ष निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर कराया जाएगा। मतदाता विवरण साझा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि दुमका नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कुल 40,739 मतदाता हैं, जिनमें 20,738 पुरुष एवं 20,001 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 14,254 मतदाता हैं, जिनमें 7,127 पुरुष एवं 7,127 महिला मतदाता हैं। नगर परिषद दुमका में कुल 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19 संवेदनशील, 18 अति संवेदनशील तथा 05 सामान्य मतदान केंद्र हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत बासुकीनाथ में कुल 19 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 03 संवेदनशील एवं 16 सामान्य मतदान केंद्र हैं। उपायुक्त ने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए हल्का गुलाबी एवं वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर होगा। इस निर्वाचन में नोटा का प्रावधान नहीं होगा। निर्वाची पदाधिकारी विवरण : नगर परिषद, दुमका के लिए : अध्यक्ष पद : अपर समाहर्ता, दुमका वार्ड सं. 01-06 : अंचल अधिकारी, दुमका वार्ड सं. 07-11 : प्रखंड विकास पदाधिकारी, मसलिया वार्ड सं. 12-16 : अंचल अधिकारी, मसलिया वार्ड सं. 17-21 : प्रखंड विकास पदाधिकारी, जामा नगर पंचायत, बासुकीनाथ के लिए : अध्यक्ष पद : अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका वार्ड सं. 01-06 : प्रखंड विकास पदाधिकारी, जरमुण्डी वार्ड सं. 07-12 : अंचल अधिकारी, जरमुण्डी सभी निर्वाची पदाधिकारियों के सहयोग हेतु दो-दो सहायक निर्वाची पदाधिकारी अधिसूचित किए गए हैं। 29 जनवरी से 04 फरवरी तक नाम निर्देशन पत्र किए जाएंगे स्वीकार नाम निर्देशन के लिए आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 29.01.2026 से 04.02.2026 तक (पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक) नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। दुमका नगर परिषद के लिए नाम निर्देशन स्थल समाहरणालय के ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-सी में निर्धारित किया गया है, जबकि बासुकीनाथ नगर पंचायत के लिए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में नाम निर्देशन किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है: दुमका नगर परिषद : अध्यक्ष पद-6,00,000, वार्ड पार्षद-1,50,000 बासुकीनाथ नगर पंचायत : अध्यक्ष पद-5,00,000, वार्ड पार्षद-1,00,000 मतदान के समय मतदान केंद्र पर मतदाताओं को दिखना होगा पहचान पत्र उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के समय मतदान केंद्र पर मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य होगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त मतदाता पहचान पत्र के माध्यम से पहचान की जाएगी। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो उसकी पहचान आयोग द्वारा निर्धारित 12 वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से की जाएगी। इधर एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की जाएगी। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस हर तरह से तैयार है। मौके पर बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटो संख्या-03-प्रेस वार्ता को संबोधित करते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व मौके पर मौजूद पदाधिकारी ----- उपायुक्त ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक दुमका, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एक-एक कर वाहन कोषांग, कार्मिक कोषांग, लॉजिस्टिक कोषांग, मटेरियल कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, लेखा कोषांग, एमसीसी कोषांग सहित अन्य कोषांगों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी कोषांगों की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। फोटो संख्या-04-अपने कार्याल्य कक्ष में बैठक करते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsMunicipal Election Scheduled for February 23 2026 Model Code of Conduct Enforced
;;;