Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsMultidisciplinary Seminar on the Utility of Commerce in Social Life at AN College Dumka
वाणिज्य की उपयोगिता विषय पर सेमिनार का आयोजन

वाणिज्य की उपयोगिता विषय पर सेमिनार का आयोजन

संक्षेप:

दुमका के एएन कॉलेज में चार दिवसीय बहुविषयक सेमिनार के तीसरे दिन 'सामाजिक जीवन में वाणिज्य की उपयोगिता' पर चर्चा की गई। सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने की। डॉ. अभय प्रसाद सिंह और डॉ. चंद्रभानु प्रताप सिंह ने वाणिज्य की सामाजिक उपयोगिता पर अपने विचार साझा किए।

Dec 04, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। डिजिटल: एएन कॉलेज दुमका में चार दिवसीय बहुविषयक अंतर विभागीय सेमिनार के तीसरे दिन सामाजिक जीवन में वाणिज्य की उपयोगिता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने किया। मंच का संचालन करते हुए डॉ. अमर नाथ सिंह ने सेमिनार की विषय वस्तु का नई शिक्षा नीति के सन्दर्भ में महत्त्व पर प्रकाश डाला l वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभय प्रसाद सिंह ने अपने व्याख्यान में वाणिज्य की उपयोगिता विषय पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया। वक्ता के रूप में डॉ. चंद्रभानु प्रताप सिंह ने हमारे दैनिक जीवन में वाणिज्य की उपयोगिता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें