दोहरे हत्याकांड में कई संदिग्धों से पूछताछ

Feb 13, 2026 03:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका में मां और बेटी की हत्या के मामले में पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शवों की पहचान नहीं हुई है और पुलिस ने टेक्निकल सेल को भी लगाया है। दो दिन पहले, पुलिस ने दुमका पुलिस निरीक्षक के कार्यालय परिसर से दोनों शव बरामद किए थे।

दोहरे हत्याकांड में कई संदिग्धों से पूछताछ

दुमका। मां और बेटी की हत्या कांड में पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ। शवों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। अपराधियों तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने टेक्निकल सेल को भी लगाया है। इस जांच में स्पेशल टीम का गठन किया गया है। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व दुमका पुलिस निरीक्षक के कार्यालय परिसर से मां और बेटी की शव को पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस को अंदेशा है कि अपराधियों ने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए हर छोटी बड़ी बिंदु को ध्यान में रख अनुसंधान कर रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही पुलिस मामले की खुलासा कर देगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।