लापता बीटेक के छात्र रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद, परिजन छात्र को लेकर गए घर
दुमका के बीटेक छात्र आर्यन भगत (20) लापता होने के बाद रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से बरामद हो गए हैं। छात्र के पिता ने पुलिस को सूचित किया और उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया। आर्यन बीटेक के पहले सेमेस्टर का छात्र है और गोड्डा जिले का निवासी है।

दुमका, प्रतिनिधि। लापता दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र आर्यन भगत (20) रांची के लालपुर थाना अन्तर्गत क्षेत्र से बरामद हो गया है। परिजन छात्र को अपने साथ घर लेकर चले गए है। छात्र के पिता राजेश कुमार उत्पल ने नगर थाना की पुलिस को बेटे के बरामद होने की सूचना भी दे दी है और व्हाट्सऐप में लिखित आवेदन भी भेज दिया है। पिता ने दुमका के पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ही उनके बेटे सकुशल बरामद हो गए। आर्यन भगत बीटेक के प्रथम सेमेस्टर का छात्र है और वह एसपी कॉलेज के सामने भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई पूरी कर रहा था। वह मूलरूप से गोड्डा जिला के नगर थाना अन्तर्गत नहर चौक के पास का निवासी है。
आर्यन भगत की गुमशुदगी
रविवार की सुबह में मां और बेटे के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई थी। रात 9.15 बजे जब उसके मोबाइल पर फोन किया गया था तो उसने रीसिव नहीं किया। कई बार उसके नम्बर पर डायल किया गया, पर वह न तो फोन रीसिव किया और न ही बैक रिंग किया। परिजन को कोई अनहोनी की आशंका हो गई और वे लोग तुरंत मकान मालिक से सम्पर्क किया था। मकान मालिक ने बताया कि शाम के करीब 6 बजे उसे कहीं जाते हुए देखा गया था। इसके बाद वह रूम में नहीं पहुंचा। अंदर में मोबाइल चार्ज पर लगा हुआ था। यह सुनते ही मां और पिता तुरंत दुमका पहुंचे। बेटे की काफी तलाश की। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई थी, पर कहीं कोई पता नहीं लग पाया। पिता तुरंत नगर थाना पहुंचे और बेटे के गुमशुदगी की सनहा दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
इधर पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र की तलाश शुरू कर दी। सभी जगहों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में युवक के बड़ा बांध होकर बस स्टैंड की ओर जाते हुए देखा गया। बस स्टैंड में जब पूछताछ की गई तो पता चला कि छात्र रांची जाने वाली बस ओम ट्रैवल्स के टिकट कटाकर चढ़ा है। परिजन तुरंत रांची के लिए रवाना हो गए और रांची पुलिस से सहयोग करने का अनुरोध किया। रांची पुलिस के सहयोग से छात्र लालपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


