
पोती को बेचने का भय दादा को सताने लगा
सरैयाहाट के बाबुपुर गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की मधुनी कुमारी उर्फ युगनी 13 नवंबर से लापता है। उसके दादा लुबा दास उसे खोजने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लड़की के पिता ने थाना में आवेदन दिया है, लेकिन 26 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -बाबुपुर गांव के पलटन दास की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की मधुनी कुमारी उर्फ युगनी बीते 13 नवंबर से लापता है। जो अब तक नहीं मिल पा रही है। वहीं उक्त लड़की के दादा लुबा दास दर -दर भटकते हुए अपनी पोती का खोजबीन कर रहे है। पर उसे कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसके दादा ने बताया कि उसे अब भय सताने लगा है। वहीं एक अन्य मामले में बीते सोमवार को लड़की बेचने के आरोप में तीन महिला सहित चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शक जाहिर किया कि कहीं उसके पोती को तो कोई बहला फुसलाकर कहीं बेच तो नहीं दिया है।
बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढाई की है। मोबाइल भी अच्छी तरह चलाती है। घर का सभी काम करती है। उसकी शादी भी लगभग तय हो चुकी है। वहीं बताये कि इस संदर्भ में उक्त लापता लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाया है। पत्र में बताया है कि उसकी बेटी 13 नवम्बर को घर से लापता है। आसपास गांव सहित सभी रिश्तेदारों के घर खोजबीन किया पर कहीं पता नहीं चला। तब हारकर थाना में आवेदन दिया है। वहीं बताया कि उक्त लड़की गुंगी और मानसिक रूप से कमजोर है। उक्त लड़की के लापता होने से उसके परिजन काफी परेशान हैं। 26 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




