ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमका23 को संताल परगना से जुटेंगे जनजातीय सुरक्षा मंच के सदस्य

23 को संताल परगना से जुटेंगे जनजातीय सुरक्षा मंच के सदस्य

दुमका। 23 अक्टूबर को एटीम ग्राउंड में संताल परगना के सभी जिलों से 15 हजार की संख्या में जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में जनजातीय समाज के लोग जुटेंगे। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री झारखण्ड के नाम...

23 को संताल परगना से जुटेंगे जनजातीय सुरक्षा मंच के सदस्य
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 21 Oct 2019 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

23 अक्टूबर को एटीम ग्राउंड में संताल परगना के सभी जिलों से 15 हजार की संख्या में जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में जनजातीय समाज के लोग जुटेंगे। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री झारखण्ड के नाम उपायुक्त दुमका को जनजातियों के हक, अधिकार, अस्तित्व एवं अस्मिता की रक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संताल परगना के छह जिले से लोग 23 अक्टूबर को दुमका के ए टीम मैदान में जुटेंगे। सभा करने के बाद सभी लोग जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण करते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचेंगे और मांग पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक संदीप उरांव रांची, केन्द्रीय युवा सरना विकास समिति, झारखण्ड के अध्यक्ष सोमा उरांव, जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डा. राजकिशोर हांसदा के अलावे पूरे संताल परगना के सभी जिला से हजारों की संख्या में शामिल होंगे। यह जानकारी संयोजक राजकिशोर हांसदा ने देते हुए बताया कि सभी जिला में इस कार्यक्रम के निमित तैयारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें