Dumka News: माय भारत केंद्र दुमका द्वारा रक्तदान शिविर एवं वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: माय भारत केंद्र द्वारा दुमका में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर और वृद्धजन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। वृद्धजनों की सेवा-सुश्रूषा की गई और उनके अनुभवों को सुना गया। युवाओं ने आगे भी सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Dumka News: माय भारत केंद्र दुमका द्वारा रक्तदान शिविर एवं वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माय भारत केंद्र द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में माय भारत केंद्र दुमका द्वारा दुमका ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन ने सर्वप्रथम रक्तदान कर युवाओं को समाजसेवा एवं रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद माय भारत के स्वयंसेवकों अस्मित कुमार, नरेंद्र मरांडी, विशाल एवं नियम घोष ने रक्तदान किया। इस अवसर पर युवाओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर हिजला रोड स्थित वृद्धाश्रम में माय भारत केंद्र, दुमका द्वारा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों की सेवा-सुश्रूषा की गई तथा उनके साथ आत्मीय संवाद कर उनके जीवन के अनुभवों और विचारों को जाना गया। वृद्धजनों के मनोरंजन एवं समय को आनंदमय बनाने के उद्देश्य से उन्हें कैरम बोर्ड, लूडो तथा फल भी प्रदान किए गए।इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमित राज, सन्नी सिंह, अस्मित कुमार एवं मुस्कान कुमारी ने सक्रिय रूप से भाग लिया और वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनका सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया। माय भारत केंद्र द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को मानव सेवा, रक्तदान, सामाजिक जिम्मेदारी तथा वरिष्ठजनों के सम्मान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने भविष्य में भी सामाजिक सेवा की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka News: माय भारत केंद्र दुमका द्वारा रक्तदान शिविर एवं वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित