खुलासा : राशि निकासी की नियत से वर्षों पूर्व बने शौचालय को का किया गया रंग-रोगन
-शिकायत मिलने पर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने पहुंचे प्रखंड के पाटजोर व पाथरा पंचायत, मामला सही पाए जाने पर किया स्पष्टीकरण

रानेश्वर, प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन में बड़े पैमाने पर घोटाले को लेकर एक बड़ा रैकेट सक्रिय है। वर्षों पूर्व बनाए गए शौचालय को नए सिरे से महज रंग रोगन कर बड़ी मात्रा में सरकारी राशि हड़पने की योजना से दिन प्रतिदिन पर्दा उठ रही है। दरअसल बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा को यह शिकायत मिली थी कि प्रखंड के पाटजोर पंचायत एवं पाथरा पंचायत में पूर्व में निर्मित सामुदायिक शौचालय को नए रंग रोगन कर नया रूप देकर एक बड़ी राशि हड़पने की योजना चल रही है।इसी शिकायत पर गुरुवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा उक्त दोनों सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया।
सत्यापन में पाया गया कि दोनों सामुदायिक शौचालय का वर्षों पूर्व निर्माण कराई गई है और मौजूदा समय मे महज रंग रोगन कर शौचालय में एसबीएम - फेज 2 लिख दिया गया है। जिसके बाद बीडीओ ने एसबीएम के प्रखंड समन्वयक से मामले में पूछताछ किया। समन्वयक ने बीडीओ को जानकारी देते हुए बताया कि रानेश्वर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के निवासी दीपक मांझी के द्वारा तीन की संख्या इस प्रकार के पूर्व में बना शौचालय को रंग रोगन कर नया रूप दिया गया है। गोविंदपुर में भी इस प्रकार की एक शौचालय एवं नापेड को रंग रोगन कराई गई है।बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लिया है और दीपक मांझी को कारण पृच्छा तलब किया है। जबकि एसबीएम के प्रखंड समन्वयक को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की आदेश दिया है। बीडीओ ने बताया कि कारण पृच्छा एवं विस्तृत रिपोर्ट प्राप्ति के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इसके पूर्व आसनबनी एवं धानभाषा पंचायत में भी इस प्रकार की शौचालय की घपला सामने आया था और बीडीओ के द्वारा निरीक्षण में सत्यता प्रमाण हुई थी। निरीक्षण के दौरान मनरेगा बीपीओ एवं जेई मौजूद थे।---बीडीओ ने किया योजना का निरीक्षणरानेश्वर, प्रतिनिधि।बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को पाटजोर पंचायत के ढोड्डा गांव में मनरेगा योजना के तहत संचालित तालाब योजना की निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाब में मजदूरों को कम करते पाया गया और सूचना पट्ट भी बनाया का रहा था। निरीक्षण के दौरान मौके पर बीपीओ मनरेगा, जेई समेत अन्य मौजूद थे।फोटो-2दुमका-212, कैप्सन- गुरुवार को तालाब योजना का निरीक्षण करते बीडीओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


