Dumka News: गेरुआ रंग से पटा बासुकीनाथ, बाम बाम व हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा क्षेत्र...अंदर पेज के लिए

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: -बासुकीनाथ धाम में तीसरे सोमवारी को जलार्पण के लिए पहुंचे 1 लाख 81 हजार 984 कांवरियां, सुरक्षा का रहा पुख्ता इंतजाम

Dumka News: गेरुआ रंग से पटा बासुकीनाथ, बाम बाम व हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा क्षेत्र...अंदर पेज के लिए

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी को जलार्पण के लिए सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थान फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम में कांवरियों का रैला नजर आया। बासुकीनाथ मंदिर परिसर के अलावे मेला क्षेत्र व आस-पास के सभी मार्ग गेरुवाधरियों से पटा रहा। बोम बम, हरहर महादेव सहित अन्य जयघोष से पूरा क्षेत्र गुजता रहा। सावन के तीसरे सोमवारी को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए शाम 5 बजे तक कुल 1 लाख 81 हजार 984 कांवरियां पहुंचे। जिसमें शीघ्र दर्शनम से 2483 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया है। वहीं सोमवार को शीघ्र दर्शनाम से 12,41,500 रुपये, गोलक से 1,44,670 रुपये एवं अन्य स्रोत से 16170 रुपये प्राप्त हुए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन की सोमवारी का विशेष महत्व रहने के कारण बाबाधाम देवघर में जलार्पण के बाद बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ साथ भागलपुर के बरारी घाट से गंगाजल भरकर हंसडीहा के रास्ते सीधे बासुकीनाथ आने वाले डाकबम श्रद्धालुओं की भारी संख्या रही। कांवरियों के भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आए। मंदिर के प्रवेश एवं निकास द्वार सहित मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की नजर रही। सुबह 2 बजे मंदिर का पट खुलते ही बोल बम कांवरियों का मंदिर में आगमन शुरू हुआ जो लगातार जारी है। हर हर महादेव एवं बोल बम के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा。

श्रद्धालुओं की भीड़

दर्शनियाटीकर हाईवे के समीप तारा मंदिर रोड स्थित प्रवेश द्वार से श्रद्धालु शिवगंगा पहुंच रहे हैं और पवित्र शिवगंगा में डूबकी लगाकर कतारबद्ध होकर क्यू काम्पलेक्स होते हुए संस्कार मंडप के रास्ते मंदिर प्रांगण में पहुंच रहे हैं। जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में प्रवेश कराकर अरघा के माध्यम से जलाभिषेक कराया जा रहा है। वहीं डाक बम श्रद्धालुओं से टोकन प्राप्त कर उन्हें जलाभिषेक के लिए सीधे मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है।

जलाभिषेक की प्रक्रिया

फोटो संख्या-08, 09 व 10-बासुकीनाथ मंदिर में बाबा को जलार्पण के लिए कतारबद्ध होकर जाते कांवरिया

फोटो संख्या-11 व 12-मंदिर प्रांगण में लगे अरघा सिस्टम से बाबा को जालार्पण करते कांवरिया

फोटो संख्या-13-मंदिर परिसर में पहुंचे कांवरियों की भीड़

सामान्य प्रश्न

सावन की तीसरी सोमवारी को कितने कांवरियां मंदिर पहुंचे?
बाबा बासुकीनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए शाम 5 बजे तक कुल 1 लाख 81 हजार 984 कांवरियां पहुंचे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka News: गेरुआ रंग से पटा बासुकीनाथ, बाम बाम व हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा क्षेत्र...अंदर पेज के लिए