तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मसलिया में जश्न
दलाही, प्रतिनिधि। तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मसलिया में जश्नतीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मसलिया में जश्नतीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मसलिया

दलाही, प्रतिनिधि। भारतीय जानता पार्टी पहली बार प्रचंड बहुमत से बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई है इसको भाजपा ऐतिहासिक जीत मान रही है। वहीं तीसरी बार असम और पुडुचेरी में जीत हासिल किया है। इसका जश्न देश भर में भाजपा कार्यकर्ता मना रहे हैं। इसी निमित मंगलवार को पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर मंडल की अध्यक्षता में आश्रममोड़ और पूर्वी मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी के अध्यक्षता में दलाही चौक पर झालमुड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर तीन राज्यों में मिली जीत कर जश्न मनाया।पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर मंडल ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की कुनीतिया, अहंकार और लूट-खसोट से बंगाल की जानता को निजाद मिली है।
जल्द कोयला, बालू की लूट, बिगड़ती कानून व्यवस्था और गौतस्करी आदि कुरीतियों से जल्द झारखंड निजाद मिलने वाली है। इस अवसर पर बलदेव हांसदा, सूरजपाल, राजू कुमार, मंडल गोपाल, राय चांदसोना, बास्की अमित, कुमार शाह, चुन्नू मोहाली, नागेंद्र चंद्र मंडल, बबुली टुडू आदि दर्जनों भाजपा कार्यकता मजूद रहे।फोटो-5दुमका-202, कैप्सन-मसलिया में तीन राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न मनाते कार्यकर्त्ता
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


