Dumka News: संशोधित : प्रेम प्रसंग में परिजनों पर दबाव बनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: -प्रेमिका के समझाने के चार घंटे बाद टावर से सुरक्षित नीचे उतरा युवक, पुलिस युवक व प्रेमिका से कर रही पूछताछ संशोधित : प्रेम प्रसंग में परिजनों पर दबाव

Dumka News: संशोधित : प्रेम प्रसंग में परिजनों पर दबाव बनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। विवाहित युवक ने प्रेम प्रसंग में पड़कर परिजनों पर दबाव बनाए जाने की मंशा से चार घंटे तक गांव के समीप एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। परिजनों व प्रेमिका द्वारा काफी देर तक समझाने व मनाने के बाद युवक चार घंटे के बाद टावर से सुरक्षित नीचे उतर गया है। इधर मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक व उसकी प्रेमिका को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले आई है। घटना मसलिया थाना क्षेत्र के काठलिया पंचायत अंतर्गत धरमपुर मिशन के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार मसलिया थाना क्षेत्र के कोलरकोंडा पंचायत अंतर्गत राजपड़ा निवासी राकेश मरांडी (30) पहले से ही शादीसुदा है।

उसके दो बच्चे भी हैं। बावजूद इसके राकेश मरांडी को सिंदूरपुर गांव के एक लड़की से प्रेम हो गया। जिसके बाद राकेश मरांडी अपने प्रेमिका को अपने घर लाना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी व माता-पिता इसका विरोध कर रहे थे। सोमवार को राकेश मरांडी अपने पत्नी एवं माता-पिता से बात मनवाने को लेकर धरमपुर स्थित ऊंची एक मोबाइल कंपनी के टावर पर अपरान्ह तीन बजे चढ़ गया। इसकी सूचना जैसे-जैसे लोगों मिलने लगी लोगों का जमावड़ा वहां लगने लगा। चर्चित फिल्म शोले के अंदाज में टावर के उपर से ही कूद कर जान देने की धमकी युवक द्वारा परिजनों को देते हुए अपने प्रेमिका को साथ घर पर ही रखने का दबाव बनाने लगा। बाद में प्रेमिका के काफी समझाने का बाद युवक टावर से नीचे उतरा। इस दौरान करीब चार घंटे तक घटना स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमी रही।फोटो-13दुमका-217,218, कैप्सन- घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ व टावर पर चढ़ा युवक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।