Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsManoj Kumar Bhagat Files FIR Against Land Grabbers in Saraiyahaat
जमीन हड़पने की नियत से खेत में चलाया हल, फसल किया बर्बाद, मामला दर्ज

जमीन हड़पने की नियत से खेत में चलाया हल, फसल किया बर्बाद, मामला दर्ज

संक्षेप:

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। जमीन हड़पने की नियत से खेत में चलाया हल, फसल किया बर्बाद, मामला दर्जजमीन हड़पने की नियत से खेत में चलाया हल, फसल किया बर्बाद, माम

Sep 06, 2025 04:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -चरकापाथर गांव के मनोज कुमार भगत ने इसी गांव के जगदीश दास, प्रमोद दास व कुंदन दास पर जमीन हड़पने के नियत से जबरन खेत जोत लेने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें बताया है कि वह अपने पैतृक जमाबंदी नंबर 63 के दाग नंबर 408 में एक एकड़ खेत पर धान का बिचड़ा लगाया था।‌ जमीन को हड़पने के नियत से हरवे हथियार से लैस होकर रात्रि में उक्त आरोपी खेत में हल चला दिया। जिससे धान बिचड़ा बर्बाद हो गया। जब वह अपने परिजनों के साथ सुबह खेत देखने गया तो जगदीश दास, प्रमोद दास, कुंदन दास द्वारा एकजुट होकर मेरे पॉकेट से 2950 रुपया जबरन निकाल लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही मेरे भाई के साथ मारपीट किया। धमकी देते हुए कहा कि दोबारा खेत पर आया तो जान से मार देंगे। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।