इमली पेड़ से गिरने पर दोनों हाथ टूटा
मसलिया, प्रतिनिधि। इमली पेड़ से गिरने पर दोनों हाथ टूटा इमली पेड़ से गिरने पर दोनों हाथ टूटा इमली पेड़ से गिरने पर दोनों हाथ टूटा इमली पेड़ से गिरने प

मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र झिलुआ गांव में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे इमली के पेड़ से एक 45 वर्षीय व्यक्ति गिर जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग में व्यक्ति को तुरंत मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जंहा चिकित्सक दुर्गेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए दुमका रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र बेलियाजोर पंचायत अंतर्गत आसनसोल डूहुडीह के मधु हांसदा अपना ससुराल झिलुआ ससुर के श्राद्ध कर्म में आया हुआ था। ससुराल में इमली के जरूरत होने पर बगल में ही एक इमली के पेड़ में इमली तोड़ने के लिए चढ़ा था।
किसी कारणवश इमली के पेड़ से नीचे दोनों हाथ के भर गिर गया। जिससे मधु हांसदा का दोनों हाथ टूट गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


