गोपीकांदर में चार वाहने आपस में टकराई,आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

-गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूडीहमोड़ के पास हुई यह घटना-गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गो

गोपीकांदर में चार वाहने आपस में टकराई,आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती

गोपीकांदर। प्रतिनिधि गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूडीहमोड़ के पास एक साथ चार वाहने आपस में टकरा गई। इस हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना में चारों वाहने क्षतिग्रस्त हो गई है। यह घटना सोमवार को हुई।

घटना का विवरण

वाहन चालक सुशांतो दास ने घटना की जानकारी देते हुए बताया बालू लोड ट्रेलर ने पहले सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में पीछे से धक्का मारी। तेज गति से भागने के दौरान ट्रेलर ने कोयला लोड हाइवा में धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे चली एक चौथी वाहन में पीछे से हाइवा की टक्कर हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।

पुलिस की कार्रवाई

सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत को सड़क दुर्घटना की सूचना दिया। सूचना के तुरन्त बाद एएसआई भारत भूषण सिंह, एएसआई राजन सिंह, मुंशी बृजमोहन सिंह, घटनास्थल पर पहुंचकर स्विफ्ट डिजायर में फंसे तीन व्यक्ति को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर हीरालाल मंडल ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बताया कि चालक 27 वर्षीय कुणाल हांसदा शिकारीपाड़ा थाना लघुपहाड़ी का रहने वाला है। जिसका हाथ और मुंह, नाक से खून निकलने और 10 वर्षीय शिला हांसदा को हाथ में चोट लगी है। ननाली हेंब्रम 39 वर्षीय दुमका की रहने वाली है। उन्हें सिर में चोट लगी है। डॉक्टर ने सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए फूलो -झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया। यह दुमका से निजी वाहन में सवार होकर पाकुड़ कोर्ट निजी काम के लिए जा रहे थे कि जाते वक्त कारुडीह मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बड़ी वाहन से टक्कर हो गई और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

वाहनों की जब्ती

बालू लोड ट्रेलर वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद चालक और उपचालक दोनों घटनास्थल से भागने में सफल रहे। सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त चारों वाहनों को गोपीकांदर पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में रखा है।

--

फोटो-8दुमका-204, कैप्सन- गोपीकांदर में सड़क दुर्घटना में घायल का ईलाज करते चिकित्सक।

फोटो-8दुमका-205,206, कैप्सन- गोपीकांदर में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन

सामान्य प्रश्न

गोपीकांदर में सड़क दुर्घटना कब हुई?
यह घटना सोमवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।