कारूडीह मोड़ के पास 4 वाहनों की टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दुमकादुमका, प्रतिनिधि। डिजिटल: कारूडीह मोड़ के पास 4 वाहनों की टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायलडिजिटल: कारूडीह मोड़ के पास 4 वाहनों की टक्कर, आधा दर्जन से

दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर कारूडीह मोड़ के पास रविवार को चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और सड़क मोड़ के कारण वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर तक जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


