महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों की हुई बैठक

Jan 31, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों की हुई बैठकमहाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों की हुई बैठक

महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों की हुई बैठक

दुमका। प्रतिनिधि महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार को ठेका बाबा शिव मंदिर,कुम्हारपाड़ा,दुमका में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिव विवाह पर भव्य बारात निकालने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक अध्यक्ष राजेश कुमार साव एवं नितिन कुमार के नेतृत्व में की गई। बैठक में पूर्व सचिव रमेश राम चन्द्रवंशी के आकास्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। साथ ही बैठक में महाशिवरात्रि की तैयारी के साथ-साथ पूर्व के आय-व्यय के ब्योरा को प्रस्तुत किया गया। मौके पर मनोज मालवीय, रामानुज उपाध्याय, अशोक साहा, अमोद तिवारी,विशाल सिंह,सुरेश पंडा, टनटन पंडा, राजा झा, आदित्य कुमार सोनी, संतोष कुमार सिंह,राजीव यादव, अभिजीत सिंह, राहुल चन्द्रवंशी, विपुल भास्कर,शिवम कुमार, रुपा साह सहित अन्य कई सदस्य मौजूद थे।

30दुमका-63,कैप्सन-महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर बैठक करते कमेटी के सदस्य महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर बैठक, शिव बारात पर निकलेगी आकर्षक झांकी सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में गुरुवार की रात्रि महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जहां महाशिवरात्रि पर्व धुमधाम से मनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया कि शिव बारात में गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। राम मंदिर, शिव मंदिर व पूरे परिसर का रंग -रोहन व बिजली बोल -बत्ती से सजाया जाएगा। रात्रि में शिव विवाह के बाद प्रसाद वितरण के साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बैठक में मंदिर विकास से संबंधित बातों पर भी चर्चा की गई। जिसमें राम मंदिर का नये सिरे से नवनिर्माण, परिसर को स्वच्छ, सुंदर व आकर्षक रूप में व्यवस्थित करने इत्यादि विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में निरंजन कुमार साह, सुजीत दास, मनोज मंडल, प्रमोद चौधरी, दीपक कुमार साह, श्याम गोविंद साह, कुणाल तिवारी, विक्रम भगत, अमरदीप, राजेश कुमार साह, प्रमोद कुमार, अजय कुमार साह, धनंजय मिश्र, सीताराम साह, शिवनारायण साह, कालीचरण कर, बमबम साह इत्यादि श्री राम सेवा समिति के सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे। फोटो-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;