डीडीसी ने जिला परिषद डाक बंगला का किया निरीक्षण

डीडीसी ने जिला परिषद डाक बंगला का किया निरीक्षण

संक्षेप:

किराया अधिक होने की वजह से लगातार दो बार नीलामी प्रक्रिया में किसी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

Dec 12, 2025 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

हंसडीहा प्रतिनिधि। जिला परिषद हंसडीहा डाक बंगला परिसर में बनाए गए बहुउद्देशीय भवन का नीलामी के लिए लगातार दूसरी बार निकाले गए डाक में किसी के द्वारा दिलचस्पी नहीं लिए जाने पर गुरुवार को डीडीसी अनिकेत सचान ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी से स्थानीय लोगों ने भवन का मासिक किराया काफी अधिक होने की बात कही। स्थानीय लोगों ने डीडीसी को बताया कि हंसडीहा ग्रामीण क्षेत्र है, फिर भी इस बहुउद्देशीय भवन का किराया रोजाना करीब पचास हजार रुपए महीने रखा गया है। जो ग्रामीण क्षेत्र के लिहाज से काफी अधिक है। साथ ही सुरक्षित राशि जो सात लाख के करीब है वो भी काफी अधिक है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसलिए इस भवन का किराया कम से कम रखा जाए या फिर जिले से विभिन्न कार्यक्रमों के लिए इसकी कम से कम राशि में विभागीय स्तर से बुकिंग हो और रखरखाव का जिम्मा स्थानीय स्तर पर दिया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हंसडीहा ग्रामीण क्षेत्र है, यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है। ऐसे में किराया ज्यादा रहने की वजह से जिला परिषद के बहुउद्देशीय भवन का लाभ स्थानीय लोग नहीं उठा पा रहे हैं। इसलिए जनहित को देखते हुए इस भवन को सिर्फ रखरखाव के खर्च पर स्थानीय लोगों को कार्यक्रम के लिए दिया जाना चाहिए। डीडीसी अनिकेत सचान ने बताया कि दो बार नीलामी के लिए डाक निकाला गया था, लेकिन किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब विभाग पुराने भवन को मिलाकर एकसाथ पुनः नीलामी करने पर विचार कर रही है