गांव से पीचिंग प्लांट को हटाने की मांग
मसलिया प्रखंड के दलाही पंचायत के निपनिया में चल रहे पीचिंग प्लांट से ग्रामीण परेशान हैं। यह प्लांट तसर उत्पादन के लिए लगाए गए अर्जुन के पेड़ों के बीच स्थित है और पिछले दो वर्षों से नियमों का उल्लंघन कर चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन का सामना करना पड़ रहा है।

दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र दलाही पंचायत के निपनिया में संचालित एक पीचिंग प्लांट इन दिनों ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह प्लांट तसर उत्पादन के लिए लगाए गए अर्जुन के वृक्षों के बीचों-बीच स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले लगभग डेढ़ से दो वर्षों से यह प्लांट नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। इस प्लांट के ठीक 50 मीटर की दूरी पर वन विभाग का सघन जंगल शुरू हो जाता है, जिसे सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है।
ग्रामीणों ने प्रसाशन से प्लांट को हटाने का मांग किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


