ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकारिकॉर्ड 326 संक्रमित मिले, चार की मौत

रिकॉर्ड 326 संक्रमित मिले, चार की मौत

जिले में कोरोना ने रविवार को पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ दिया। 3657 लोगों की जांच में 326 पॉजिटिव मिले। इनमें 116 महिलाएं हैं। धनबाद में यह एक दिन...

रिकॉर्ड 326 संक्रमित मिले, चार की मौत
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 26 Apr 2021 03:36 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद वरीय संवाददाता

जिले में कोरोना ने रविवार को पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ दिया। 3657 लोगों की जांच में 326 पॉजिटिव मिले। इनमें 116 महिलाएं हैं। धनबाद में यह एक दिन में सर्वाधिक संक्रमितों की संख्या है। इसके पहले पिछले साल अगस्त में एक दिन में सर्वाधिक 309 पॉजिटिव मिले थे। पहली बार एक दिन में 100 से ज्यादा महिलाएं संक्रमित मिली हैं। नए संक्रमितों के साथ धनबाद में कोरोना का एक्टिव केस बढ़कर 1278 हो गया है। चार संक्रमितों की मौत भी हुई है। इसमें तीन महिलाएं थीं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कैथलैब में कतरास की रहनेवाली 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। टाटा जामाडोबा में गोविंदपुर निवासी 66 वर्षीय महिला और फुसबंगला निवासी 102 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। यह वृद्धा संक्रमण से मरने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला हैं। जामताड़ा के नारायणपुर निवासी एक 54 वर्षीय संक्रमित की मौत भी धनबाद में हुई है।

शहर में मिले 202 संक्रमित

शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 202 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैंक मोड़ क्षेत्र के 25, स्टीलगेट 23, हीरापुर 22, पुटकी 16, कुसुम विहार और भूली के 10-10 और धैया के 9 लोग हैं। झरिया 40, गोविंदपुर 16, बाघमारा 15, बलियापुर 8, तोपचांची 6, निरसा 5, एग्यारकुंड 2 और टुंडी के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 31 संक्रमित बाहर के हैं। 36 रेलयात्री संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा 235 लोग ट्रूनेट से कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए हैं। रैट जांच में 46 और आरटी-पीसीआर जांच में 45 संक्रमित मिले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें