विभागीय उदासीनता के कारण उपयोग नहीं हो पा रहा हैं शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार में बना शौचालय
शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार में बने शौचालय विभागीय उदासीनता के कारण उपयोग नहीं हो पा रहे हैं। तीन बार लाखों खर्च कर बने शौचालयों का ग्रामीणों द्वारा उपयोग नहीं किया जा रहा है। शौचालयों की कमी से ग्रामीणों और यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी ने उपयोग के लिए समिति बनाने का आश्वासन दिया है।

शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार में बने शौचालय का विभागीय उदासीनता से उपयोग नहीं हो पा रही है। बता दे शिकारीपाड़ा बाजार क्षेत्र में तीन बार अलग-अलग विभाग एवं मदों से शौचालय भवन लाखों खर्च कर बनाए गए मगर एक भी शौचालय का उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय उदासीनता एवं पदाधिकारी की लापरवाही से करोड़ों खर्च होने के बावजूद मुख्य बाजार में एक भी शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रही है। बता दे तीन वर्ष पूर्व जिला परिषद द्वारा सामुदायिक शौचालय बनाया गया जो हाई स्कूल में चारदीवारी के सती होने के कारण एवं ग्रामीणों के लिए उपयुक्त जगह पर नहीं बनाए जाने के कारण शौचालय का उपयोग नहीं किया जा सका।
जबकि दूसरी बार 2 वर्ष पूर्व शिकारीपाड़ा हाट परिसर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लाखों रुपए खर्च कर शौचालय बनाया गया मगर बनने के बाद से वर्षों बीत जाने के बावजूद आज तक एक बार भी शौचालय का उपयोग नहीं हो पाया। अब तीसरी बार जिला परिषद द्वारा लाखों खर्च कर सोलर आधारित बोरिंग सहित शौचालय निर्माण किया गया निर्माण कार्य पूर्ण होने के पांच माह बाद भी अब तक इसका उद्घाटन भी नहीं हो पाया। इस तरह विभागीय उदासीनता के कारण अलग-अलग मदो से बनाए गए तीन-तीन शौचालय बेकार साबित हो रही है। जबकि बाजार क्षेत्र में शौचालय नहीं होने के कारण दूर-दराज से पहुंचने वाले ग्रामीण राहगीर एवं यात्रियों को खासकर महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है शौचालय नहीं होने से कई बार बसों में चलते सड़कों पर भी सौच करने को विवश हो जाते हैं। बाजार के आसपास क्षेत्र में कई जगह शौच खुली में लोग कर रहे हैं जिससे नासिर स्वच्छता विभाग की पोल खुल रही है बल्कि सरकारी राशि से बने शौचालय का उपयोग नहीं होने से बेकार साबित हो रही है। उक्त मामले में शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने बताया की शौचालय प्रयोग को लेकर एक समिति बनाकर चाबी सुपुर्द कर दी जाएगी ताकि शौचालय का साफ सफाई के साथ उपयोग हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



