केपीएल जूनियर सीजन 9 का खिताब फ्रीडम फाइटर के नाम, मनीष पांडे बने मैच के हीरो
काठीकुंड, प्रतिनिधि। केपीएल जूनियर सीजन 9 का खिताब फ्रीडम फाइटर के नाम, मनीष पांडे बने मैच के हीरो केपीएल जूनियर सीजन 9 का खिताब फ्रीडम फाइटर के नाम,

काठीकुंड, प्रतिनिधि। केपीएल जूनियर सीजन 9 के फाइनल मुकाबले में फ्रीडम फाइटर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनकी लायंस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर सनकी लायंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिसके बाद फ्रीडम फाइटर टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 91 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनकी लायंस की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और पूरी टीम 8.1 ओवर में केवल 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फ्रीडम फाइटर के कप्तान लव ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
वहीं बल्लेबाजी में मनीष पांडे ने शानदार 53 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के विजेता फ्रीडम फाइटर टीम को 5 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता सनकी लायंस को 3 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।फोटो-18दुमका’-214, कैप्सन-केपीएल जूनियर सीजन 9 के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


