आयुक्त ने की केंदू पत्ती सलाहकार समिति की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। आयुक्त ने की केंदू पत्ती सलाहकार समिति की बैठकआयुक्त ने की केंदू पत्ती सलाहकार समिति की बैठकआयुक्त ने की केंदू पत्ती सलाहकार समिति क

आयुक्त ने की केंदू पत्ती सलाहकार समिति की बैठक

दुमका, प्रतिनिधि। प्रमंडलीय आयुक्त संताल परगना प्रमंडल दुमका संजय कुमार की अध्यक्षता में वर्ष 2026 केंदू पत्ती मौसम हेतु संग्रहण दर निर्धारण के लिए केंदू पत्ती सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श करते हुए वर्तमान मजदूरी दर, बाजार स्थिति तथा पूर्व वर्षों के अनुभवों का विश्लेषण किया गया। चर्चा के क्रम में बताया गया कि वर्तमान संग्रहण दर 1883 रुपये प्रति मानक बोरा है, जबकि मजदूरी एवं अन्य लागतों में वृद्धि के कारण दर में संशोधन आवश्यक है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 के लिए केंदू पत्ती का संग्रहण दर सरकारी एवं रैयती भूमि दोनों के लिए 2014 रुपये प्रति मानक बोरा निर्धारित किया जाए।

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि इस निर्णय से संग्रहकर्ताओं की आय में वृद्धि होगी तथा क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर सुदृढ़ होंगे।फोटो-2दुमका-201, कैप्सन- गुरुवार को केंदू पत्ती सलाहकार समिति की बैठक करते आयुक्त

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।