खेल हमें टीमवर्क, संयम और आपसी सम्मान सिखाता है : जोन सोरेन
काठीकुंड प्रखंड के धावातांड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय स्टेडियम में काठीकुंड प्रीमियर लीग के सीजन 9 का उद्घाटन हुआ। सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन और थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का महत्व बताया गया। टीम बीडीएस ने पहले मुकाबले में जीत हासिल की।

काठीकुंड, प्रतिनिधि काठीकुंड प्रखंड के धावातांड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय स्टेडियम में विगत नौं वर्षों सें होते आ रहे काठीकुंड प्रीमियर लीग के सीजन 9 का उद्घाटन शनिवार को सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन और थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने सयुंक्त रूप सें विधिवत फीता काटकर किया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाते उनका परिचय लिया और खेल के प्रति शुभकामनाएं दी। उद्घाटन के मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सबसे पहले मैं केपीएल के लगातार 9वें साल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति को हार्दिक बधाई देता हूं। किसी भी प्रतियोगिता का इतने वर्षों तक निरंतर आयोजित होना, आप सभी की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून को दर्शाता है।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरने, अनुशासन बनाए रखने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। कहा खेल हमें टीमवर्क, संयम और आपसी सम्मान सिखाता है। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने कहा कि खेल-कूद जीवन का अहम हिस्सा है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और लीडरशिप जैसे गुणों का विकास होता है। थाना प्रभारी ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल से मिलने वाला अनुभव जीवन भर काम आता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज को भी सशक्त बनाते हैं। मौके पर सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी को जागरूक करने का भी कार्य किया। केपीएल उद्घाटन मुकाबले के शुभारंम से पूर्व पूरी स्टेडियम राष्ट्रीय गान के स्लोगन सें गमगामाया रहा। उद्घाटन मुकाबला टीम बीडीएस और आरबीडब्लू के बीच हुआ, जहां टीम बीडीएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं टीम आरबीडब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्लेबाज तोशिफ अंसारी के (6 छक्के ) 38 रन और तेजू के 33 रनो के बदौलत टीम बीडीएस के समक्ष 143 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं लक्ष्य भेदने उतरी टीम बीडीएस के बल्लेबाज कमल के 46 रनों और ताज के 35 रनों के धुआंधार बल्लेबाजी सें 7 विकेट के साथ मात्र 10 ओवर 2 बॉल मे जीत लिया। वहीं टीम बीडीएस के खिलाड़ी मोo अताउल 3 ओवरो में 38 रन बनाने व 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं इस दिन दूसरी प्रतियोगिता टीम एस एफ और एस डब्लू के बीच खेला गया। जिसमें टीम एसएफ ने टीम एसडब्लू को 7 विकेट सें हराया दिया। बता दे कि केपीएल की विजेता टीम को 50 हजार के नकद पुरस्कार के साथ शानदार ट्रॉफी, उपविजेता को 35 हजार रुपए, तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम को 10 - 10 हजार रुपए की नकद पारितोषिक प्रदान की जायेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




