ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाकलश स्थापना , मां दुर्गा की भक्ति में डूबेंगे दुमकावासी

कलश स्थापना , मां दुर्गा की भक्ति में डूबेंगे दुमकावासी

महालया के साथ उपराजधानी दुमका और आसपास के क्षेत्र में दुर्गापूजा की चहल पहल शुरू हो गई है। बुधवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रहा है। कलश स्थापना के लिए धार्मिक अनुष्ठान की...

कलश स्थापना , मां दुर्गा की भक्ति में डूबेंगे दुमकावासी
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाTue, 09 Oct 2018 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

महालया के साथ उपराजधानी दुमका और आसपास के क्षेत्र में दुर्गापूजा की चहल पहल शुरू हो गई है। बुधवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रहा है। कलश स्थापना के लिए धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में की गई है। दुमका शहर में 20 पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना होगी। जबकि शहर के आसपास के इलाके में 16 पूजा पंडाल बनाए गए हैं। कलश स्थापना के साथ ही श्रद्धा और भक्ति में डूब जाएंगे और शहर के लेकर गांवों तक दुर्गा पूजा की धूम रहेगी। कलश स्थापना के दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। दस दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की तैयारी में लोग जुट गए हैं। दुमका शहर के कई स्थानों पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। सभी पूजा स्थलों पर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके साथ ही पूजा समितियों द्वारा पूजा पंडालों एवं गेटों का आकर्षक ढंग से निर्माण कराया जा रहा है और पूजा स्थलों के ईद-गिर्द साफ-सफाई करायी जा रही है। 4 लाख का है बजट : इस वर्ष पूरी व्यवस्था के लिये पूजा कमेटी लगभग 4 लाख रुपया खर्च कर रही है। यहां दुर्गा पूजा आयोजन का 51वां वर्ष है। सचिव रवि यादव ने बताया के पूजा के आयोजन के लिये विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा कमेटी : पूजा कमेटी में अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष अमित रक्षित, सुदीप दास, सह सचिव रुपम किशोर सिंह बंटी, उपसचिव अमरदीप, गौतम मंडल, संजीव कुमार गुप्ता, संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह बंटी, महासचिव संजीव भगत, मृणाल मिश्रा, दीपक, विशाल, मनीष कुमार, उज्जवल गुप्ता, निर्भयकांत मिश्रा, करण, अंशुल, उत्तम, रंजीत, विक्की, सुनील यादव, प्रदीप, मंजू केशरी, जितेन्द्रर, प्रवाल, तरुण साह, संजीव कुमार यादव आदि शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें