सारथी झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क का काठीकुण्ड में स्वागत
काठीकुंड में जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का स्वागत आदिवासी नृत्य के साथ किया गया। यात्रियों ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की। सांसद नलिन सोरेन ने क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन और खनिज कार्यों के दुष्प्रभावों का उल्लेख किया। स्थानीय संगठनों ने ग्राम सभा को मजबूत करने पर जोर दिया।

काठीकुंड/प्रतिनिधि सारथी झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क और सामाजिक संगठनों द्वारा निकाली गयी जस्ट ट्रांजिशन यात्रा दूसरे दिन काठीकुण्ड पहुंची, जहां ग्रामीणों द्वारा यात्रियों का स्वागत आदिवासी परंपरागत नृत्य व गान के साथ किया गया। स्वागत के पश्चात ग्राम मे यात्रा मे आये यात्रियों व ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित हुई, जिसमें सारथी नेटवर्क से गुलाम चंद्र ने कहा कि हमारे आसपास का मौसम में बदलाव हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव खेती किसानी, नदी,जंगल जल जीवन पर पड़ रहा है।और इन संसाधनों का संरक्षण ही जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का उद्देश्य है।जस्ट ट्रांजिशन यात्रा में आए यात्री दुमका सांसद नलिन सोरेन और जिला परिषद अध्यक्ष जोयेस बेसरा से उनके काठीकुण्ड स्थित आवास पर मिले।अवसर
पर सांसद श्री सोरेन ने जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का स्वागत करते हुए कहा, कि हमारा राज्य खनिज संपदाओं से भरा -पूरा राज्य है।क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ यहां संचालित कोयला व पत्थर सम्बंधित कार्यों से निकलने वाली धूल से भी यहां के वातावरण पर काफी दुष्प्रभाव पड़ रहा है।जिससे जल -जीवन अस्त -व्यस्त हो रहा है। और इसकी सुधार हेतु इस ट्रस्ट का आना हम सभी क्षेत्र वासियों के लिए सौभाग्य है।जलवायु में हो रहे परिवर्तन व दुष्प्रभाव को खत्म कर इसे अपने अनुकूल बनाने हेतु क्षेत्र वासियों को भी इसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है, उन्हें जलवायु परिवर्तन से हो रहे दुष्प्रभाव व उनके कारणों से अवगत कराते हुए उन्हें समझाने की आवश्यकता है,कि किस प्रकार जलवायु को अपने स्वास्थ्य व जीवन के अनुकूल बनाया जाए।जिप अध्यक्ष जोयेस बेसरा ने कहा कि, हमें खुशी है,कि यहां के जलवायु को अनुकूल बनाने हेतु सारथी नेटवर्क के साथ हमें लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।उन्होंने कहा कि,क्षेत्र का विकास, विनाश के साथ नहीं बल्कि जलवायु के अनुकूल रहकर हो।सारथी नेटवर्क से गौतम सागर ने कहा, कि प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग और संरक्षण ग्राम सभा की मजबूती से संभव है। इसीलिए सभी को ग्राम सभा को मजबूत बनाने पर जोर देना चाहिए।इस दौरान स्थानीय संगठनों में से लहंती ओर आई आईदरी ट्रस्ट ने मुख्य भूमिका निभाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




