झारखंड व बिहार की उत्पाद विभाग टीम ने संयुक्त रूप से चलाया जांच अभियान
झारखंड बिहार की उत्पाद विभाग टीम ने चलाया जांच अभियानझारखंड बिहार की उत्पाद विभाग टीम ने चलाया जांच अभियानझारखंड बिहार की उत्पाद विभाग टीम ने चलाया जा

हंसडीहा प्रतिनिधि। नए साल पर बिहार झारखंड के बोर्डर इलाकों में शराब की इंट्री रोकने और तस्करों पर नकेल कसने के लिए शुकवार को झारखंड और बिहार उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बिहार से सटे दुमका जिले के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर अभियान चलाया। दो राज्यों के उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड से सटे झारखंड बिहार बोर्डर स्थित सालजोरा बंदरी, गादीझोपा, दिग्घी, कोरडाहा और बनियारा पंचायत के गांवों में पेट्रोलिंग कर कई संभावित शराब तस्करों के ठिकाने पर छापामारी की। हालांकि इस दौरान टीम को कहीं कोई सफलता नहीं मिली। संयुक्त टीम के द्वारा जानकारी दी गई कि बोर्डर इलाकों में पुलिस के साथ उत्पाद विभाग की टीम विशेष निगरानी रख रही है। बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है और इसके लिए दोनों राज्य आपसी सामंजस्य स्थापित कर पेट्रोलिंग की व्यवस्था मजबूत कर रही है, ताकि बिहार बोर्डर पर किसी भी तरह की शराब की इंट्री न हो। साथ ही किसी भी तरह से बड़े तस्करों को बिहार बोर्डर क्रॉस करने से रोका जा सके। इसके लिए बोर्डर पर विशेष टीम की तैनाती की गई है। इस दौरान उत्पाद विभाग दुमका के एसआई प्रेम रंजन, मोतीलाल बंकिरा, उत्पाद विभाग बांका बिहार के एसआई कुमार गौरव, अश्विनी कुमार सहित दोनों राज्य के उत्पाद विभाग की टीम मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।