अवर प्रादेशिक नियोजनालय में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका में रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें 17 नियोजकों ने 1375 रिक्तियों की जानकारी साझा की। लगभग 345 आवेदक मेला में शामिल हुए, जिसमें 106 का चयन हुआ और 134 को शॉटलिस्ट किया गया। यह मेला नौकरी के इच्छुक युवाओं और नियोजकों के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करता है।

अवर प्रादेशिक नियोजनालय में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित

दुमका, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के तत्वाधान में मंगलवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय दुमका द्वारा सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानए परिसर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अतंर्गत प्रथम एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले की जानकारी

सहायक निदेशक (नियोजन) दुमका के द्वारा रोजगार मेले की जानकारी देते हुए नियोजनालय द्वारा बेरोजगार युवक/युवतियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रत्येक नियोजकों द्वारा बारी-बारी से अपने रिक्तियों का विस्तृत जानकारी साझा किया गया। इस कार्यक्रम में कौशल केन्द्र के प्रषिक्षणार्थियों की भी उपस्थिति थी जिन्हें निजी क्षेत्र में नियोजन से संबंधित व्यवहारिक जानकारी मेले के माध्यम से प्रदान किया गया ताकि निजी क्षेत्र के कार्य संस्कृति से उनका परिचय हो सके।

नियोजकों की भागीदारी

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 17 नियोजकों एवं नियोजक प्रतिनिधियों द्वारा कुल 1375 रिक्तियों के साथ उक्त मेले में भाग लिया गया। मेले में लगभग 345 आवेदक सम्मिलित हुए। जिसमें कुल 106 चयनित एवं कुल 134 शॉटलिस्टेड हुए। उक्त रोजगार मेला का आयोजन नियोजक एवं रोजगार के लिए इच्छुक आवेदक/आवेदिकाएं को एक प्लेटफॉम पर लाने का काम नियोजनालय करती है।

मेले के लाभ

उक्त रोजगार मेला में आवेदक अपनी इच्छानुसार नियोजक द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाऐं एवं सेवा शर्त्तो की जानकारी प्राप्त करते हुए रोजगार मेला से लाभान्वित होते हैं। रिक्तियों की सूचना जिला के दैनिक समाचार पत्रों के साथ-साथ पोर्टल पर भी प्रदर्शित की जाती है। उक्त मेले में सहायक निदेशक (नियोजन) अवर प्रादेशिक नियोजनालय दुमका संदीप किस्पोट्टा, सहायक निदेशक (नियोजन), अनु0 जाति/जनजाति के लिए विशेष नियोजनालय दुमका प्रीति कुमारी, श्रम अधीक्षक सुरज हांसदा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गीता कुमारी, दुमका सरकारी आईटीआई के प्राचार्य एवं प्रशिक्षण पदाधिकारीगण एवं शिव नन्दन प्रसाद, बद्री नाथ पाण्डेय, जय प्रकाश सिन्हा (उ0व0लिपिक), पंकज कुमार मंडल, सुरज कुमार, अशोक कुमार, अरूण कुमार मंडल के साथ-साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे。

सामान्य प्रश्न

✦रोजगार मेले में कितने नियोजक शामिल हुए?−
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 17 नियोजकों एवं नियोजक प्रतिनिधियों द्वारा कुल 1375 रिक्तियों के साथ भाग लिया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDumka Newsअवर प्रादेशिक नियोजनालय में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित