Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsEmployment Camps in Dumka to Curb Rural Migration and Promote Local Livelihoods
आपनार आतो कामी कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी से 18 फरवरी तक लगेगा शिविर

आपनार आतो कामी कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी से 18 फरवरी तक लगेगा शिविर

संक्षेप:

दुमका, प्रतिनिधि। आपनार आतो कामी कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी से 18 फरवरी तक लगेगा शिविर आपनार आतो कामी कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी से 18 फरवरी तक लगेगा शि

Jan 04, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर रोजगार की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने तथा स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में आपनार आतो कामी कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जागरूकता एवं रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं रोजगार से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि लोग अपने क्षेत्र में ही रहकर आत्मनिर्भर बन सकें। उक्त कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी से 18 फरवरी तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत में 17 जनवरी को, मसलिया प्रखंड के हथियापाथर पंचायत एवं गोपीकांदर प्रखंड के टायजोर पंचायत में 19 जनवरी को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 21 जनवरी को गोपीकांदर प्रखंड के ओड़मो पंचायत एवं रामगढ़ प्रखंड के कान्जवे पंचायत में शिविर आयोजित होंगे। 28 जनवरी को जरमुंडी प्रखंड के पेटसार पंचायत तथा गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। आगे 30 जनवरी को गोपीकांदर प्रखंड के सुरजुडीह पंचायत एवं रानेश्वर प्रखंड के धनभाषा पंचायत में, 4 फरवरी को जामा प्रखंड के चिकनिया पंचायत एवं मसलिया प्रखंड के हरोरायड़ीह पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 7 फरवरी को गोपीकांदर प्रखंड के कुश्चिरा पंचायत तथा शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका पंचायत में शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। 9 फरवरी को रानेश्वर प्रखंड के बांसकुली पंचायत एवं गोपीकांदर प्रखंड के मुसना पंचायत में शिविर आयोजित होंगे। 11 फरवरी को जामा प्रखंड के बारा पलासी पंचायत एवं गोपीकांदर प्रखंड के गोपीकांदर पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 14 फरवरी को रामगढ़ प्रखंड के बोड़िया पंचायत एवं दुमका प्रखंड के गादीकोरैया पंचायत में तथा 18 फरवरी को सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए नियमित अनुश्रवण एवं आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्ण हो सके और अधिक से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हों। आम नागरिकों से अपील है कि वे अपने-अपने पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में सहभागिता सुनिश्चित कर इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं।