Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsJMM s Jharkhand Day Preparations Gathering of Santal Pargana Workers on February 2
दुमका के गाधी मैदान में 2 फरवरी को भव्य होगा झारखंड दिवस कार्यक्रम

दुमका के गाधी मैदान में 2 फरवरी को भव्य होगा झारखंड दिवस कार्यक्रम

संक्षेप:

-पूर्व मंत्री विधायक बसंत सोरेन ने गुरुवर को गांधी मैदान का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश दुमका के गाधी मैदान में 2 फरवरी को भव्य होगा झारखंड दिवस कार

Jan 23, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। अगामी दो फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित झामुमो का झारखंड दिवस में सताल परगना से कार्यकर्ताओं का महाजुटान होगा। कार्यक्रम की तैयारी का कमान संभाल रहे पूर्व मंत्री दुमका विधायक बसंत सोरेन तैयारी को लेकर लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। गुरुवार को दुमका विधायक बसंत सोरेन ने आगामी 2 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित झारखंड दिवस की तैयारी को लेकर दुमका गांधी मैदान का निरीक्षण कियानिरीक्षण के दौरान कार्यकम के सफल आयोजन को लेकर हर एक छोटे-बड़े बिंदु पर चर्चा की गई। विधायक बसंत सोरेन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेका कार्यकर्ताओं को कई निर्देश भी दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान संताल परगना से पहुंच रहे कार्यकर्ताओं को कोई समस्या न हो इसे लेकर हर बिंदु पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का ख्याल रखने का निर्देश दिया। गांधी मैदान के निरीक्षण के बाद विधायक बसंत सोरेन ने दुमका परिसदन में नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिशा निर्देश दिया। मौके पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की, सचिव निशित वरण गोलदार, नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास, दीपक केवट, मो आरिफ, सिराजुद्दीन अंसारी, विजय मल्लाह, अब्दुल कादिर, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे। फोटो संख्या-40-गांधी मैदान का निरीक्षण करते दुमका विधायक बसंत सोरेन ---- पार्टी की मजबूती और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है झामुमो : सांसद काठीकुंड, प्रतिनिधि। आगामी 2 फरवरी को दुमका में होने वाले झारखंड दिवस की तैयारी को लेकर बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को काठीकुंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में मुख्य रूप से दुमका सांसद नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, शिारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि जिले भर में काठीकुंड प्रखंड के कार्यकर्ताओं के अनुशासन और सक्रियता की सराहना की जाती रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को एसपी कॉलेज दुमका से गांधी मैदान तक निकलने वाले जुलूस के दौरान काठीकुंड के कार्यकर्ताओं का अनुशासन पूरे जिले में उदाहरण के रूप में दिया जाता है। यह पार्टी की मजबूती और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है। सांसद नलिन सोरेन ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस वर्ष भी 2 फरवरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ जुट जाए। कहा कि एसआईआर और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए सजग रहे। योजनाओं की घोषणा और आह्वाहन का खुला मंच होता है झारखंड दिवस का कार्यक्रम : आलोक सोरेन विधायक आलोक सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु द्वारा पार्टी की स्थापना के साथ ही शुरू किए गए इस 2 फरवरी को झारखंड दिवस के आयोजन के पीछे एक बहुत बड़ी सोच थी। इस आयोजन से आम जनमानस के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा की जमीनी पकड़ का एहसास है। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच अपने किए गए कार्यों और आने वाले समय में किए जाने वाले कार्य योजनाओं की घोषणा और आह्वाहन का खुला मंच होता है यह कार्यक्रम। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जिला में होने वाली बैठकों में जब हमारे विधानसभा क्षेत्र के काठीकुंड प्रखंड के कार्यकर्ताओं के जुझारूपन और सक्रियता की प्रशंसा की जाती है तो जनमानस के लिए काम करने की ऊर्जा और दोगुनी हो जाती है। कहा गुरुजी के सपनों को साकार करने के लिए हमारे ऊर्जावान मुख्यमंत्री पूरे जीजान से लगे हुए है और 2 फरवरी को भारी संख्या में दुमका पहुंच कर उनके इस जोश को और बढ़ाने का काम हम सभी को करना है। जिप अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है। कहा कि मुझे आज भी वो दिन याद है जब गांव में ढोल नगाड़ों की थाप के बीच दिशोम गुरु के नारों के साथ ट्रक, बसों में भर भर कर लोग गुरुजी को सुनने जाते थे। कहा कि आज भले वे हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके उसूल, उनके सिद्धांत आजीवन हमारे साथ रहेंगे और हमें प्रेरित करते रहेंगे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन ने ने भी संबोधित किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश कुमार, मुखिया अल्बिना मुर्मू, एस्थर मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी, प्रखंड सचिव सिमोन टुडू, सह सचिव टिंकू भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीर सोरेन, गौरीशंकर भगत, रहमत अली, जीवनेश सोरेन, सुरेश भगत, हेमंत भगत, संदीप सोरेन, दूरबीन किस्कू, रॉबिन लाहा, खुर्शीद अंसारी, सिंटू, साइमन, रज्जाक, इकरामुल, मिंटू, संदीप भगत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो संख्या-02-बैठक के मौके पर मौजूद सांसद नलिन सोरेन, विधायक आलोक सोरेन व अन्य