झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

Feb 12, 2026 03:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की हजारों महिलाएं फूलों झांनो चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। उनकी मांग है कि मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को रद्द किया जाए और रसोइयों को मजदूर का दर्जा देकर न्यूनतम मजदूरी लागू की जाए। संघ के नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने बैनर तले हजारों की संख्या में संघ की महिलाएं फूलों झांनो चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। संघ की मांग है कि मजदूर विरोधी चार श्रम कानून को रद्द किया जाए और रसोइया को मजदूर का दर्जा देकर न्यूनतम मजदूरी लागू किया जाए। संघ की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के जिला महासचिव भुनडा बास्की ने कहा कि सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा करने में असमर्थ है और मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मजदूर विरोधी श्रम कानून को तुरंत रद्द किया जाए और रसोइया को मजदूर का दर्जा देकर न्यूनतम मजदूरी लागू किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।