जल सहिया संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Jan 18, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। जल सहिया संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन जल सहिया संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन जल सहिया संघ ने

जल सहिया संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

जल सहिया संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन दुमका, प्रतिनिधि। पुराना समाहरणालय परिसर में शनिवार को झारखंड राज्य ग्राम जल सहिया संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन जिला अध्यक्ष जरीना खातून की अध्यक्षता में की। धरना प्रदर्शन के पश्चात जल सहियाओं ने दुमका के उपायुक्त को मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी जलसहियाओं को स्थायी करना, जलसहिया द्वारा निर्मित नाडेप, सोक्पीट तथा सेरीगेशन शेड का निर्माण राशि जलसहिया को भुगतान करना, जलसहियाओं का पूर्व बकाया मानदेय जल्द से जल्द भुगतान करना, जलसहियाओं के मृत्यु होने पर उसी परिवार से जलसहिया चयन करना, दस लाख रुपया का जीवन बीमा देना, पेयजल स्वच्छता से जुड़ा कार्य जलसहिया द्वारा किया जाना सुनिश्चित करना आदि मांग शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संघ की जिला अध्यक्ष जरीना खातून ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को अनदेखा कर रही है। कहा कि वर्ष 2011-12 से नियुक्त जलसहियाओं को अभी तक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। विगत 12 वर्षों से कार्यरत जलसहियाओं को सरकार द्वारा अभी तक उचित मानदेय नहीं दिया गया है। वर्तमान में सरकार द्वारा जलसहियाओं के लिए 2,000 (दो हजार) रुपये प्रतिमाह भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की है, लेकिन इसमें भी कुछ जलसहियाओं का मानदेय बाकी रखा गया है। जिला अध्यक्ष जरीना खातून ने कहा कि जल सहियाएं अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो जल सहियाएं अपना आंदोलन और तेज करेंगी। मौके पर बसंती हेंब्रम, धनी बेसरा, कंचन कुमारी, रीता कुमारी, अनीता मुर्मू, आशा देवी, किरण देवी आदि मौजूद रहे। फोटो संख्या-44-विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करती राज्य ग्राम जल सहिया संघ की सदस्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।