विभिन्न मांगों को लेकर जल सहिया संघ ने किया धरना-प्रदर्शन
दुमका में झारखंड राज्य ग्राम जल सहिया संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष जरीना खातून ने कहा कि सरकार पिछले 12 वर्षों से जलसहियाओं की अनदेखी कर रही है। उन्हें अभी तक उचित मानदेय नहीं मिला है, जबकि सरकार ने 2,000 रुपये प्रति माह देने की स्वीकृति दी है, लेकिन कुछ जलसहियाओं का भुगतान बाकी है।
दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय के परिसर में झारखंड राज्य ग्राम जल सहिया संघ का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन जिला अध्यक्ष जरीना खातून के अध्यक्षता में की गई। अध्यक्ष जरीना खातून ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को अनदेखा कर रही है। कहा कि - वर्ष 2011-12 से नियुक्त जलसहियाओं को अभी तक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। विगत 12 वर्षों से कार्यरत जलसहियाओं को सरकार द्वारा अभी तक उचित मानदेय नहीं दिया गया है। वर्तमान में सरकार द्वारा जलसहियाओं के लिए 2,000/- (दो हजार) रूपये प्रतिमाह भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की है, लेकिन इसमें भी कुछ जलसहियाओं का मानदेय बाकी रखा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




