
असंगठित एवं संगठित श्रमिकों के कल्याण को लेकर आयेाजित होगी विशेष शिविर
दुमका, प्रतिनिधि। असंगठित एवं संगठित श्रमिकों के कल्याण को लेकर आयेाजित होगी विशेष शिविरअसंगठित एवं संगठित श्रमिकों के कल्याण को लेकर आयेाजित होगी विश
दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार तथा भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ असंगठित एवं संगठित श्रमिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से श्रमिकों का पंजीकरण, श्रमिक कार्ड का वितरण, बीमा, ई.सी.आई., पी.एफ., कौशल प्रशिक्षण, चिकित्सीय सहायता, मातृत्व लाभ आदि योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सुविधा प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्धारित तिथियों पर शिविर आयोजन की संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला जनसंपर्क अधिकारी को शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

शिविरों का आयोजन क्रमशः निम्न तिथियों एवं स्थलों पर किया जाएग। जिसमें 8 नवम्बर को जामा प्रखंड के बारापालासी, 22 नवम्बर को शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका, 6 दिसम्बर को रानेश्वर प्रखंड के धानभाषा, 20 दिसम्बर को मसलिया प्रखंड के हारोरायडीह, 10 जनवरी को काठीकुंड प्रखंड के आस्ताजोड़ा, 28 जनवरी को जरमुंडी प्रखंड के पेटसार, 7 फरवरी को गोपीकांदर प्रखंड मुख्यालय, 9 फरवरी को सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा, 14 फरवरी को रामगढ़ प्रखंड के बोरिया एवं 26 फरवरी को दुमका सदर प्रखंड के गादीकोरैया में किया जाएगा। उपायुक्त ने अपेक्षा व्यक्त की है कि इन शिविरों के माध्यम से जिले के अधिकाधिक श्रमिक लाभान्वित होंगे और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सहायता सहज रूप से प्राप्त होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




