Jharkhand Tennis Ball Cricket Selection Trials for Under 14 17 and 19 Teams Announced 27 को रांची में होगा टेनिस बॉल क्रिकेट सलेक्शन ट्रायल, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsJharkhand Tennis Ball Cricket Selection Trials for Under 14 17 and 19 Teams Announced

27 को रांची में होगा टेनिस बॉल क्रिकेट सलेक्शन ट्रायल

झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा 27 जुलाई को रांची में अंडर 14, 17 और 19 टीमों के लिए चयन ट्रायल कैंप आयोजित किया जाएगा। चयनित टीमें अगस्त में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इच्छुक खिलाड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाWed, 23 July 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
27 को रांची में होगा टेनिस बॉल क्रिकेट सलेक्शन ट्रायल

दुमका। झारखंड बालक एवं बालिका अंडर 14, 17 एवं 19 टीम के गठन को लेकर झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा एक दिवसीय सलेक्शन ट्रायल कैंप रांची के धुर्वा गोलचक्कर मैदान पर रविवार 27 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए दुमका जिला टेनिस बाल क्रिकेट संघ के सचिव संदीप कुमार जय बमबम ने बताया कि अंतिम रुप से चयनित झारखंड की बालक एवं बालिका टीम आगामी 18 से 20 अगस्त तक करनैल सिंह स्टेडियम नई दिल्ली में प्रस्तावित अंडर 14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप, 17 से 20 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रस्तावित अंडर 19 चैंपियनशिप तथा 14 से 17 अक्टूबर तक राजस्थान के दौसा में आयोजित होने वाली अंडर 17 चैंपियनशिप अर्थात मिनी सब जुनियर, जूनियर एवं सब जुनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप में भाग लेगी।

श्री बमबम ने बताया कि उक्त चयन शिविर में प्रतिभागिता के इच्छुक टेनिस बॉल क्रिकेटर अपने जिला सचिव की अनुशंसा से भाग ले सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।