Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsJharkhand School Cooks Union Plans Nationwide Strike on February 12
देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर विद्यालय रसोइया संघ ने की बैठक

देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर विद्यालय रसोइया संघ ने की बैठक

संक्षेप:

-12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर विभिन्न सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्यरत रसोइया रहेंगी हड़ताल पर देशव्यापी आम हड़ताल

Jan 24, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। महेशबथान हटिया परिसर में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती अवसर पर झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ प्रखंड इकाई रानेश्वर की बैठक सारला सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को की गई। बैठक में संगठन को मजबूती व 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियन की आहूत देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की तैयारी पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिला महासचिव सह राज्य उपाध्यक्ष भुण्डा बास्की उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला महासचिव सह राज्य उपाध्यक्ष भुण्डा बास्की ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को मध्याह्न भोजन बनाकर खिलाने के लिए रसोइया बहनें का चयन 20 वर्ष पूर्व किया गया था।

जिससे विद्यालय में उपस्थिति एवं ठहराव बना हुआ है। विद्यालय खुलने से लेकर बंद होने तक विद्यालय में झाड़ू -पोछा एवं साफ-सफाई से लेकर पानी भरना खाना बनाना बर्तन साफ करना आदि काम करते आ रहीं हैं लेकिन केंद्र सरकार इन्हें मजदूर तक का दर्जा नहीं दिया और न ही आज तक न्यूनतम मजदूरी भुगतान किया। रसोइया बहनें देश के सभी राज्यों में इसी आशा उम्मीद के साथ आंदोलनरत हैं कि सरकारी विद्यालय में काम कर रही हैं कि सरकार रसोइया बहनें को सरकारी कर्मचारी का मान्यता देकर तमाम सरकारी सुविधा उपलब्ध कराएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने कहा कि आगामी 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान दुमका जिला के अंतर्गत विभिन्न सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्यरत रसोइया कर्मी स्कूलों में खाना बनाना बंद कर एक दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल पर चली जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से शिलासी हेम्ब्रम, फूलकुमारी सोरेन, सुशीला मुर्मू, धनमुनी किस्कू, सुनीता हांसदा इसके अलावे दर्जनों की संख्या रसोइया कर्मी उपस्थित थे। फोटो-23दुमका-207, कैप्सन-शुक्रवार को बैठक करते झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के सदस्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;