
गुमरो पंचायत में झामुमो की बैठक में बीएलओ का हुआ चयन
संक्षेप: मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीएलओ चयन के लिए बैठक आयोजित की। पंचायत अध्यक्ष पवन मंडल की अध्यक्षता में कुंवर सिंह, प्रमोद कुमार हेम्ब्रम, लाता देवी और संतु मंडल को...
दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बीएलओ चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष पवन मंडल ने की। इस दौरान पंचायत के विभिन्न बूथों से सर्वसम्मति से बीएलओ का चयन किया गया। बैठक में गुमरो बूथ से कुंवर सिंह, सिद्पहाड़ी से प्रमोद कुमार हेम्ब्रम, बड़ा चांदना से लाता देवी तथा जेरूवा से संतु मंडल को बीएलओ के रूप में चुना गया। चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी की गई, जिसमें पंचायत के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। इस अवसर पर झामुमो के कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें कृष्ण मोहन दे, अरविंद हेम्ब्रम, वकील टुडू, अजीर मियां, बाबूजी सोरेन, काजल रजक, मनजीत हेम्ब्रम, तथा अलाउद्दीन शेख प्रमुख रूप से शामिल थे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची में सुधार लाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व निभाने का आह्वान किया गया। बैठक के अंत में पंचायत अध्यक्ष पवन मंडल ने नव-चयनित बीएलओ को बधाई देते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




