Dumka News: एमएमडीआर एक्ट के विरोध में झामुमो ने चलाया जागरूकता अभियान

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। एमएमडीआर एक्ट के विरोध में झामुमो ने चलाया जागरूकता अभियानएमएमडीआर एक्ट के विरोध में झामुमो ने चलाया जागरूकता अभियानएमएमडीआर एक्ट के

Dumka News: एमएमडीआर एक्ट के विरोध में झामुमो ने चलाया जागरूकता अभियान

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (एमएमडीआर एक्ट) के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति दुमका की ओर से सोमवार को वार्ड नंबर 1 में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने वार्ड के लोगों से संवाद कर कानून के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी। झामुमो नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की आर्थिक शक्ति का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए खनिज संसाधनों से जुड़े किसी भी कानून में झारखंड के हितों और यहां के लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से होने वाली आय का लाभ राज्य की जनता तक पहुंचना सुनिश्चित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एमएमडीआर एक्ट को लेकर आम लोगों के बीच चर्चा और जागरूकता जरूरी है। झामुमो कार्यकर्ता लगातार वार्डों में जाकर लोगों को कानून के संभावित प्रभावों की जानकारी दे रहे हैं और जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील कर रहे हैं। अभियान के दौरान राजेश चौरसिया, मोहन सिंह एवं वार्ड अध्यक्ष नरेश तुरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।फोटो संख्या-15-जागरूकता अभियान चलाते झामुमो नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka News: एमएमडीआर एक्ट के विरोध में झामुमो ने चलाया जागरूकता अभियान