महा सम्मेलन को लेकर झामुमो ने की बैठक

Oct 20, 2024 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

गोपीकांदर में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विधानसभा स्तरीय महा सम्मेलन के लिए चर्चा की गई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि, जिप सदस्य और कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। महा सम्मेलन में ले जाने के...

महा सम्मेलन को लेकर झामुमो ने की बैठक

गोपीकांदर। लिट्टीपाड़ा प्रखंड में रविवार को विधानसभा स्तरीय झामुमो की महा सम्मेलन में भाग लेने को लेकर गोपीकांदर प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में महा सम्मेलन में कार्यकर्ता को ले जाने आने तथा वहां पर चर्चा के लिए ज्वलंत मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि लखीचंद मंडल, जिप सदस्य निशा सबनम हांसदा, ज्योतिष बास्की, माइकिल हेंब्रम, सुलेमान हांसदा, नीजू मंडल, पंचायत अध्यक्ष सुरेश मरांडी, अमित सिंह, दीवान मरांडी, मंगल सोरेन, मनोज मरांडी, बदरुल शेख, दशरथ भगत एवं नथानिएल हांसदा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।