
केंद्रांश का 62.7 करोड़ बकाया रुपए दें केंद्र सरकार : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
दुमका, प्रतिनिधि। केंद्रांश का 62.7 करोड़ बकाया रुपए दें केंद्र सरकार : मंत्री योगेंद्र प्रसाद केंद्रांश का 62.7 करोड़ बकाया रुपए दें केंद्र सरकार : म
दुमका, प्रतिनिधि। केवल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की अगर बात करें तो 2024-25 में केंद्र सरकार की ओर से जो केंद्रांश की राशि राज्य को मिलनी चाहिए वह नहीं मिला है। जबकि नल जल योजना में काम करने के बाद भी 62.7 करोड़ रुपए नहीं मिला है। उपरोक्त बातें मंगलवार को दुमका के एक होटल में पेयजल एंव स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पत्रकार से कही। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इसे लेकर अब तक चार बार केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से मिलकर बकाए रुपया दिए जाने की मांग को लेकर याचना की गई।
ताकि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति किए जाने का राज्य सकार की योजना को लागू कर सकें। दूसरा पंचायती राज व्यवस्था, ग्रामीण विकास व्यवस्था, पीएमजेएसवाई, खान क्षेत्र का रॉयल्टी डेढ़ लाख करोड़ बकाया है। कहा केंद्र सरकार झारखंड के साथ दोहरा नीति अपनाने का व्यवहार कर रही है। कहा यह अच्छा संकेत नहीं है, इससे संघीय ढ़ांचा निश्चित तौर पर गड़बड़ होगी। लेकिन हमलोग इससे भी हतोत्साहित नहीं है, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो भी इंटरनल सोर्सेस है उससे हमलोग विकास की गाड़ी को आगे बढ़ा रहे हैं और यही कारण कि झारखंड के मुख्यमंत्री देश में ही नहीं विदेशों में भी वैश्विक मंचों पर जाकर अपनी बातों को रख रहे हैं और एक अच्छा संदेश जा रहा है। जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। कहा गर्मी के दौरान पेयजल की समस्या से निबटने के लिए विभाग के साथ समीक्षा की बैठक में पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। जिस योजनाओं में 70-80 प्रतिशत काम हो गया है उसमें राज्य अंश की राशि से पूरा करते हुए प्यास बूझाने का काम करेंगें। इस साल 400 करोड़ के लक्ष्य को भी पार करेंगें एक सवाल पर कहा कि उत्पाद विभाग का नाता हमेशा से विवादों का रहा है। लेकन हमने इसे पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी के माध्यम से लोगों को दुकाने मुहैया कराने का काम किया है। जिस समय 2024-25 में विभाग का कार्यभार संभाला था उस समय मात्र 2700 करोड़ का बजट था। जिसमें 1300 करोड़ का ही बजट आया था। महज चार माह में लक्ष्य को पार करते हुए उसे 2907 करोड़ पार किया। मुख्यमंत्री ने इस बार 400 करोड़ का बजट दिया है और अब तक 3500 करोड़ का हो गया है। इस साल 400 करोड़ के लक्ष्य को भी पार करेंगें। पाकुड के पूर्व विधायक अकील अख्तर के एआईएमआईएम में चले जाने के सवाल पर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी लोग अपना काम कर सकते हैं। ओवैसी जी को जानना होगा कि यह हैदराबाद नहीं झारखंड है और यहां के लोगों से उनका विचार मेल नहीं खाता। खासकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पूरा विश्वास है। उनके कार्यो की सराहना करते हैं। वे मुख्यमंत्री व महागठबंधन के साथ ही रहेंगें। आगे कहा कि भाजपा को 17 सालों तक जनता ने कार्य करने का अवसर दिया। वे केवल गाय-चाय, मंदिर-मस्जिद, हिन्दुस्तान-पाकिस्तान करते रहे। राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी की नीति व सिद्धातों को समझ चूकी है। जनता निर्णय लेकर बैठी हुई है जो 2024 के चुनाव में भी देखने को मिली है। अब भाजपा 2029 के चुनाव की इंतजार कर रही है। फोटो संख्या-06-मंत्री योगेंद्र प्रसाद

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




