
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया नवनियुक्त सिविल सर्जन शिष्ठाचार मुलाकात
दुमका में बुधवार को झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ कमलेश्वर प्रसाद का स्वागत किया। संघ के सदस्यों ने डॉ प्रसाद को संघ की समस्याओं से अवगत...
दुमका। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ज़िला शाखा दुमका के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बुधवार को पुष्प गुच्छ देकर दुमका ज़िला के नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ कमलेश्वर प्रसाद को स्वागत किया गया। साथ ही कर्मचारी संघ के सदस्यों ने नवनियुक्त सिविल सर्जन से कर्मचारी संघ के समस्यओं से अवगत कराया। जिसमें संघ के पदाधिकारी तपन कुमार ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष, कैलाश प्रसाद साह, ज़िला सचिव, शैलेन्द्र कुमार, ज़िला कोषाध्यक्ष, सच्चिदानन्द सोरेन मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार, प्रखंड सचिव जरमुंडी, मनमोहन कुमार, प्रखंड सचिव जामा, मुन्नवर हुसैन, मरियम टुडू, नमिता रानी मंडल आदि उपस्थित थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




