स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ ने की बैठक
दुमका में झारखंड स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ की बैठक हुई, जिसमें जिला संरक्षक विजय कुमार दास ने सरकार की स्वास्थ्य सहिया के प्रति योजनाओं की सराहना की। 8 मार्च को महिला दिवस पर 24 हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष ज्योति मुर्मू ने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया।

दुमका। झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ जिला दुमका की बैठक सोमवार को जिलाअध्यक्ष ज्योति मुर्मू की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिला संरक्षक विजय कुमार दास मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक श्री दास ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा स्वास्थ्यसहिया के लिए अच्छा कार्य कर रही है। महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को 24 हजार झारखंड सरकार देने का निर्णय लिया है, स्वागत योग काम किया है। इसीलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका के विधायक बसंत सोरेन के प्रति अभिनंदन करते हैं। जिला अध्यक्ष ज्योति मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य सहिया स्वास्थ्य सुविधाएं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 हजार रुपया सहिया खाता में भेजेगा या अच्छा निर्णय है। जिला उपाध्यक्ष फूलमुनि हेंब्रम ने कहा कि झारखंड सरकार गरीब आदिवासी दलित पिछड़ा के लिए सोचता है। बैठक को जिला सचिव मरियम टुडू, जिला सलाहकार समिति सदस्य मेहंदी सोरेन ने भी सम्बोधित किया। बैठक में यह निर्णय दिया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में काफी संख्या में स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ के सदस्य शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


